फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Construction of world's largest Virat Ramayana Temple begins in Bihar; Devotees will able to worship in 2025

Virat Ramayana Temple: बिहार में दुनिया के सबसे बड़े मंदिर का निर्माण शुरू; 2025 में पूजा कर सकेंगे श्रद्धालु

Tue, 20 Jun 2023 07:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 20 Jun 2023 07:15 PM IST
सार

धार्मिक न्यास बोर्ड के सचिव किशोर कुणाल ने बताया कि मंदिर के निर्माण कार्य को साल 2025 के आखिर तक मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। मंदिर के निर्माण कार्य शुरू होने से पहले विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। मंदिर में कुल 12 शिखरों की साज-सज्जा में दो साल और लगेंगे।

विज्ञापन
Construction of world's largest Virat Ramayana Temple begins in Bihar; Devotees will able to worship in 2025
निर्माण कार्य शुरू होने से पहले की गई पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में विश्व के सबसे विशाल विराट रामायण मंदिर के निर्माण का कार्य आज यानी मंगलावर से शुरू हो गया। मंदिर के पायलिंग के कार्य की शुरुआत धार्मिक न्यास बोर्ड के सचिव किशोर कुणाल ने हनुमान चालीसा के साथ शुरू की। मंदिर का निर्माण आधुनिक मशीनों से कराया जा रहा है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कैथवलिया में बन रहे विराट रामायण मंदिर के निर्माण का जिम्मा सनटेक इंफ्रा सौल्यूशन प्रा लिमिटेड कंपनी को दिया गया है। उसने मंदिर के पायलिंग का कार्य शुरू हो गया है।

विज्ञापन


2025 तक मंदिर का निर्माण कार्य होगा पूरा
किशोर कुणाल ने बताया कि मंदिर के निर्माण कार्य को साल 2025 के आखिर तक मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। मंदिर के निर्माण कार्य शुरू होने से पहले विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। मंदिर में कुल 12 शिखरों की साज-सज्जा में दो साल और लगेंगे।
विज्ञापन


मंदिर का क्षेत्रफल 3.67 लाख वर्गफुट होगा। सबसे ऊंचा शिखर 270 फुट का होगा। 198 फुट का एक शिखर होगा। जबकि 180 फुट के चार शिखर रहेंगे। 135 फुट का एक शिखर और 108 फुट ऊंचाई के पांच शिखर होंगे। विराट रामायण मंदिर की लंबाई 1080 फुट और चौड़ाई 540 फुट है। आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि अयोध्या में बन रहे रामलला मंदिर की लंबाई 360 फुट और चौड़ाई 235 फुट है। जबकि सबसे ऊंचा शिखर 135 फुट का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पायलिंग का कार्य 2023 तक होगा पूरा’
विराट रामायण मंदिर के पायलिंग के निर्माण का कार्य कर रहे सनटेक इंफ्रा सौल्यूशन प्रा लिमिटेड कंपनी के एमडी गौरव गुप्ता ने बताया कि मंदिर में पायलिंग का कार्य नवंबर 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसमें तीन हजार पिलर का निर्माण करना है। इसके निर्माण में आधुनिक मशीन के साथ प्रति दिन ढाई सौ मजदूर काम करेंगे। मंदिर के निर्माण में बीचों-बीच जहां मंदिर का निर्माण होना था, जहां जमीन में कुछ समस्या थी। उसे अब दूर कर लिया है। उसके बाद ही निर्माण का कार्य शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed