{"_id":"5b84ffd042c792465e1e9776","slug":"congress-will-give-chilli-spray-to-one-lakh-girls-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार की एक लाख लड़कियों को कांग्रेस देगी मिर्च स्प्रे, अपने सुरक्षा ऐप के गिना रही फायदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार की एक लाख लड़कियों को कांग्रेस देगी मिर्च स्प्रे, अपने सुरक्षा ऐप के गिना रही फायदे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के कई बालिका गृहों में बच्चियों के कथित यौन शोषण और महिलाओं पर अत्याचार की हालिया घटनाओं को देखते हुए कांग्रेस अगले कुछ महीनों के भीतर राज्य की एक लाख लड़कियों को विशेष सुरक्षा ऐप और मिर्च स्प्रे से लैस करेगी। पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर 20 अगस्त से इस विशेष 'इंदिरा शक्ति ऐप' की शुरुआत की।
विज्ञापन
कांग्रेस का कहना है कि महिला सुरक्षा के लिए ऐप की सुविधा देने और मिर्च स्प्रे के वितरण का उसका मकसद राजनीतिक नहीं है, हालांकि विरोधी दलों ने इसे राजनीतिक कदम बताया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव-प्रभारी (बिहार) राजेश लिलौठिया का कहना है कि आने वाले तीन-चार महीने के भीतर पार्टी ने, महिला कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के जरिए एक लाख लड़कियों के मोबाइल फोन में यह ऐप डाउनलोड करवाने और उनको मिर्च स्प्रे देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने 'भाषा' से कहा, 'हम अपने हर जिला प्रभारी को यह जिम्मेदारी दे रहे हैं कि वह इसे प्रखंड और गांव के स्तर पर ले जाए। फिलहाल हमने एक लाख लड़कियों तक यह सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य रखा है लेकिन भविष्य में इसे बिहार के हर घर तक ले जाएंगे।'
विज्ञापन
कांग्रेस द्वारा तैयार इस सुरक्षा ऐप को डाउनलोड करते समय लड़की को अपने परिवार या निकट संबंधियों-दोस्तों में से किन्हीं चार लोगों के नंबर फीड करने होंगे। मुश्किल के समय लड़की ऐप का बटन क्लिक करेगी तो इन चारों नंबरों पर इसकी जानकारी और लड़की की लोकेशन पहुंच जाएगी। लिलौठिया ने कहा, 'बिहार में बालिका गृहों की हालत बहुत खराब है। हमारी कोशिश होगी कि इनमें भी ऐप की यह सुविधा और मिर्च स्प्रे पहुंचाया जाए।'