फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Congress RJD in tussle over one Rajya Sabha Seat in bihar, Gohil reminded Tejashwi his commitment

बिहार: राज्यसभा सीट को लेकर महागठबंधन में तकरार, गोहिल ने तेजस्वी को याद दिलाया ‘वादा’

Mon, 09 Mar 2020 08:36 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 09 Mar 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
Congress RJD in tussle over one Rajya Sabha Seat in bihar, Gohil reminded Tejashwi his commitment
तेजस्वी यादव-शक्तिसिन्ह यादव (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटे खाली होने वाली हैं। जिसे लेकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच तकरार दिखाई दे रही है। कांग्रेस का कहना है कि राजद ने उसे बिहार की एक राज्यसभा सीट देने का वादा किया था। जबकि राजद ने ऐसे किसी भी वादे से इनकार किया है।

विज्ञापन


बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्तिसिन्ह गोहिल ने विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पत्र लिखकर उन्हें राज्यसभा की एक सीट देने के वादे को याद दिलाया है। गोहिल का यह पत्र रविवार को मीडिया में रिलीज हो गया। पार्टी का कहना है कि हमें उम्मीद है कि राजद अपना वचन निभाएगी और उसे अपने कोटे की एक सीट देगी। 
विज्ञापन


पत्र में गोहिल ने लिखा है कि यादव ने लोकसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में राजद ने अपने कोटे की एक सीट कांग्रेस को देने की बात कही थी। उम्मीद है कि राजद अपने वादे को निभाएगी। हालांकि राजद के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने अपनी पार्टी द्वारा किए गए ऐसे किसी भी वादे से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तिवारी ने कहा, 'राजद के राज्य अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी इसे स्पष्ट कर दिया है। हालांकि राजद अध्यक्ष लालूजी को इस मामले पर निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया है।' बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। विधानसभा की मौजूदा स्थिति के अनुसार जदयू और राजद दो सीटें और भाजपा एक सीट आसानी से जीत सकते हैं।


अपनी राज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर जारी अटकलों पर गोहिल ने विराम लगाते हुए कहा, 'यदि कांग्रेस को वादे के अनुसार एक राज्यसभा सीट मिलती है तो उसका उम्मीदवार केवल बिहार का कोई नेता होगा। मेरे जैसा कोई नेता जो बिहार का मतदाता नहीं है वह कांग्रेस का उम्मीदवार नहीं हो सकता।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed