फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Congress Rahul gandhi Jan Akanksha Rally gandhi maidan live updates mahagathbandhan

पटना में पीएम मोदी पर राहुल का तंज, एक किसान को साढ़े तीन रुपये देकर बजवाई तालियां

Sun, 03 Feb 2019 01:09 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक त्यागी Updated Sun, 03 Feb 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Congress Rahul gandhi Jan Akanksha Rally gandhi maidan live updates mahagathbandhan
राहुल गांधी - फोटो : Twitter

बिहार की राजधानी पटना में 28 साल बाद हुई कांग्रेस की रैली में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को जवाब दिया है। उन्होंने बजट में किसानों के लिए की गई घोषणाओं को किसानों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों के लिए तो खूब पैसे देती है, लेकिन किसानों को 17 रुपये देती है। एक किसान को साढ़े तीन रुपये देकर पीएम ने संसद तालियां बजवाई। यह किसानों का अपमान है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा, 'इस ऐतिहासिक रैली के आयोजन के लिए बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई और धन्यवाद। आज ये तय हो गया है कि बिहार में हमारी सरकार आने वाली है। मोदी ने अमीर दोस्तों का काला धन सफेद किया। मोदी ने किसान को 17 रुपये देकर अपमान किया। नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी की तरह नीतीश भी वादे करने में माहिर हैं। केंद्र की सत्ता में आने के बाद पटना यूनिवर्सिटी को केन्द्रीय विश्विद्यालय का दर्जा देंगे।' कांग्रेस अध्यक्ष राहुल 
विज्ञापन


गांधी ने कहा, 'बिहार में भी फ्रंट फुट पर खेलेंगे। हम नरेंद्र मोदी वाली राजनीति नहीं करते। हम मन बना लेते हैं तो ऐतिहासिक कार्य करते हैं। नरेंद्र मोदी ने पिछले पांच साल में अरबपतियों को करोड़ों रुपये दिए। धन की कोई कमी नहीं है। जो यह चाहते हैं हो जाता है। देश की गरीब जनता देखती रह जाती है। सरकार बनने पर कांग्रेस सरकार देश के हर गरीब मिनिमम इनकम की गारंटी देगी। हर गरीब के बैंक अकाउंट में कांग्रेस पार्टी पैसा डालकर दिखाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'पीएम ने लोगों को लाइन में लगाया। बिहार में लोकसभा और विधानसभा में गठबंधन की सरकार बनाने जा रहे हैं। यहां भाजपा या नीतीश जी को एक भी सीट नहीं मिलनी चाहिए। सारी सीटें कांग्रेस को मिलनी चाहिए।'

इस रैली में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के अन्य सहयोगी राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, लोकतांत्रिक जनता दल प्रमुख शरद यादव, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी सहित कांग्रेस के बिहार के कई अन्य कद्दावर नेता शामिल हुए।

राहूल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस एक है, हम सब एकजुट है और हम एक होकर भाजपा और नीतीश को हटाएंगे। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 से पहले यह रैली देश को एक संदेश देगी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रैली में बोलते हुए कहा कि मैं करीब 30-35 साल बाद पटना आया हूं। यहां मौजूद जो लोग हम देख रहे हैं, वो राहुल गांधी को देखने आये हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों से किया कर्जमाफी का वादा निभाया। मोदी सरकार ने गंगा को साफ करने का वादा किया था मगर बैंक साफ कर दिए।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के किसान राहुल गांधी की वजह से खुश हैं। राहुल का मतलब है कि वादे पूरे होंगे। बिहार संघर्ष कर रहा है, यहां के किसान संघर्ष कर रहे हैं। बिहार फिर से खड़ा होगा, इसका मुझे विश्वास है क्योंकि हमारे नेता राहुल गांधी है। 

लोकतांत्रिक जनता दल के मुखिया शरद यादव ने कहा कि कांग्रेस सबसे पुरानी पार्टी है। कांग्रेस आजादी की पार्टी है और आज आजादी खतरे में है, देश खतरे में है। जिस संविधान के लिए हमनें कुर्बानी दी, वो खतरे में है। देश में अघोषित आपातकाल लागू है। इसलिए हमें एकजुट होकर मोदी सरकार को हटाना होगा।  

वहीं रैली में बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है। हमें भाजपा को हारने के लिए एकजुट होना होगा। नरेंद्र मोदी झूठ के सौदागर हैं। भाजपा दंगे करवा सकती है, इसलिए हमें सावधान रहना होगा। 

इससे पहले गांधी मैदान पहुंचकर राहुल गांधी ने मैदान में मौजूद महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed