फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Congress party announced India Alliance Delhi Meeting cancel due to nitish kumar refusal history

INDIA News : सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस से हिसाब किया बराबर, विपक्षी दलों की बैठक के लिए नई तारीख पर रहेंगे

Wed, 06 Dec 2023 12:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 06 Dec 2023 12:26 PM IST
सार

Nitish Kumar : अब जब यह खबर सामने आयी है कि सीएम नीतीश कुमार की दूरी के कारण कांग्रेस की बुलाई इंडी एलायंस की बैठक रद्द गई तो 12 जून की तारीख भी याद आ रही है। इसके साथ ही नीतीश ने कांग्रेस से हिसाब बराबर भी कर लिया।

विज्ञापन
Congress party announced India Alliance Delhi Meeting cancel due to nitish kumar refusal history
विपक्षी एकता की बैठक रद्द - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदीभाषी तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी के हाथों करारी शिकस्त के तत्काल बाद इंडी एलायंस की बैठक दिल्ली में बुलाने की कांग्रेस ने घोषणा की थी तो तृणमूल प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसकी जानकारी से इनकार कर दिया। समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में कांग्रेसी प्रत्याशियों को कई जगह परेशान करने के बाद इंडी एलायंस की बैठक से दूरी बना ली। यहां तक तो ठीक था, लेकिन विपक्षी दलों को पहली बार पटना में बुलाकर 23 जून को बैठक कराने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दिल्ली वाली बैठक से दूरी का असर अंतत: दिख गया। छह दिसंबर को दिल्ली में होने वाली बैठक की तारीख टलकर छह दिसंबर की जगह 17 दिसंबर हो गई। अब नीतीश ने भी इसमें जाने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही कांग्रेस से उनका मुकाबला अब बराबरी का हो गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


23 जून बाकी को याद, जदयू को 12 जून भुलाए नहीं भूलता
23 जून को पूरे देश का ध्यान बिहार की राजधानी पटना पर था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संयोजन में राजनीतिक दलों की बड़ी बैठक यहां हो रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के खिलाफ ऐसा महाजुटान पहली बार हुआ था। लेकिन, इस बैठक में उम्मीद के बावजूद नीतीश कुमार को इसका संयोजक नहीं बनाया गया। वह स्वाभाविक रूप से संयोजक थे और कई दलों के नेताओं ने उनके संयोजन की प्रशंसा की, लेकिन पद नहीं दिया गया। मानें या नहीं, लेकिन एक वजह यह भी थी कि 23 जून को हुई बैठक में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का बड़ा योगदान अचानक हो गया था। दरअसल, जब नीतीश कुमार ने पहली बार बैठक बुलाई थी तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ ही नंबर वन नेता राहुल गांधी की अनुपस्थिति की खबर सामने आयी। यह बैठक 12 जून को प्रस्तावित थी। जब इन दोनों नेताओं की गैरहाजिरी की बात आयी तो मुख्यमंत्री ने दर्द साझा किया कि इतने बड़े प्रयास में राष्ट्रीय दल के प्रमुख नेताओं का नहीं आना सही नहीं है। इसके बाद लालू ने कमान संभाली और 23 जून को बैठक में यह दोनों भी आए। बैठक का अंत लालू ने किया और 'दूल्हा' बनाए जाने की बात भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार कांग्रेस को मिला नीतीश से गच्चा
बेंगलुरु और मुंबई की बैठक के बाद कांग्रेस ने पांच राज्यों के चुनाव में अकेले उतरने का फैसला लिया और इंडी एलायंस को लेकर उदासीनता दिखाई तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वामदलों के एक कार्यक्रम में मंच से कटाक्ष कर दिया। कांग्रेस की चुनावी व्यस्तता पर नीतीश की बात कांग्रेस को अंदर तक चोटिल कर गई और अगले ही दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कॉल किया। उधर कांग्रेस के सामने जदयू ने मध्य प्रदेश में नौ सीटों पर प्रत्याशी दे दिए। जदयू के अलावा समाजवादी पार्टी और आप ने भी उल्लेखनीय सीटों पर प्रत्याशी दे दिए। जदयू ने कांग्रेस को सीधे तौर पर एमपी में कुछ खास नहीं बिगाड़ा, लेकिन इंडी एलायंस के बाकी दलों के उतरने के कारण कई जगह कांग्रेस की नैया डूबी। जैसे ही चार राज्यों में से तीन में करारी हार पक्की हुई, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने अचानक इंडी एलायंस की छह दिसंबर को बैठक करने की घोषणा कर दी। तृणमूल कांग्रेस पहले से खार खाए बैठी थी, अखिलेश ने तो प्रत्याशी भी दिए ही थे। इस हार के बाद इंडी एलायंस के लगभग सभी क्षेत्रीय दलों ने राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस पर सीधा वार किया। बैठक में जब नीतीश कुमार के नहीं जाने की बात पक्की हुई तो कांग्रेस मुख्यालय से ही इसके रद्द होने की खबर सामने आयी। पांच दिसंबर को ही लालू ने 17 दिसंबर की तारीख बताई। अब छह दिसंबर को नीतीश सामने आए तो उन्होंने 17 दिसंबर को पूरी ताकत के साथ बैठक में रहने की जानकारी दी। वैसे, नीतीश को करीब से जानने वाले एक बात साथ में जरूर जोड़ रहे कि कांग्रेस ने क्षेत्रीय दल के नाते जनता दल यूनाईटेड की तारीख टाली थी, अब जदयू ने उसे तारीख बदलने के लिए मजबूर किया। मुकाबला बराबर पर छूटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed