फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Comparison of the new Parliament House with a coffin, BJP attacks RJD, Sushil Modi, Nitish Kumar, Samrat

New Parliament : नए संसद भवन की ताबूत से तुलना पर घमासान, BJP ने कहा- जनता राजद को उसी ताबूत में बंद कर देगी

Sun, 28 May 2023 06:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 28 May 2023 06:22 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि राजद द्वारा ताबूत से नए संसद की तुलना करने की हरकत बेहद ही शर्मनाक है। नए संसद का चित्र भारत के भविष्य का चित्र है। यह ताबूत का चित्र राजद के भविष्य को दर्शाता है। 

विज्ञापन
Comparison of the new Parliament House with a coffin, BJP attacks RJD, Sushil Modi, Nitish Kumar, Samrat
नया संसद भवन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नए संसद भवन की तुलना ताबूत से करने के बाद बिहार में शुरू हुआ सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार भाजपा ने इस मामले में राजद पर जमकर हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविवार दोपहर कहा कि राजद ने अपनी मानसिकता जाहिर कर दी। देश की जनता और बिहार की जनता उसी ताबूत में राजनीतिक तौर पर राजद को 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा बंद करने का काम करेगी। वहीं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि राजद द्वारा ताबूत से नए संसद की तुलना करने की हरकत बेहद ही शर्मनाक है। नए संसद का चित्र भारत के भविष्य का है। यह ताबूत का चित्र राजद के भविष्य को दर्शाता है। 

विज्ञापन


बिहार में अपराधी तांडव कर रहे हैं, लॉ एंड ऑर्डर बिल्कुल फेल
सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जिस तरह से लॉ एंड ऑर्डर फेल हुआ है। अपराधी तांडव कर रहे हैं और नीतीश बाबू आराम से चैन की नींद सो रहे हैं। मतलब एक ही गांव में कई हत्या हो रही है। कुछ नहीं हो सकता है। अब नीतीश कुमार से ही मुक्ति मिलने के बाद बिहार में अपराधी शांत हो सकते हैं। क्योंकि, यह तो अपराधियों को छोड़ने वाली सरकार है। अपराधी को संरक्षण देने का काम नीतीश बाबू कर रहे हैं। हमलोगों की मांग है कि अपराधी को जेल में बंद करो नहीं तो ताबूत के अंदर उसको बंद करने का काम करो।
विज्ञापन

सड़क पर उतरी कांग्रेस-जदयू, कहा- नए भवन की जरूरत नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्राट बोले- नीतीश कुमार बिहार के विकास के विरोधी हैं
सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि कल नीति आयोग की बैठक थी। कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि वहां थे। वहां YSR पार्टी के अध्यक्ष थे। कई लोग वहां थे। मात्र सात-आठ मुख्यमंत्रियों में से कई तो बीमार थे। इसलिए नहीं जा सके। कई जगह वोट हो रहा था। इस वजह से नहीं गए लेकिन जो पार्टी राजनीति कर रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण। जिस बिहार के मुख्यमंत्री ने यह कहा कि यदि सेकंड हाफ में बैठक होती तो मैं वहां जाता  तो मैं उनसे पूछता हूं कि इससे पहले आपको कौन सा काम था। पहले यही काम था ना कि पंडित नेहरू के मूर्ति पर माल्यार्पण कर रहे थे। यह कार्यक्रम तो 9:00 बजे से पहले भी कर सकते थे। नीतीश कुमार बिहार के विकास के विरोधी हैं। इसीलिए नीति आयोग की बैठक में नहीं गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed