फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM took aerial survey of fire on Vaibhargiri mountain in Rajgir, meeting with officials in RICC

Bihar: CM ने राजगीर में वैभारगिरी पर्वत पर लगी आग का लिया हवाई जायजा, RICC में अधिकारियों के साथ की बैठक

Thu, 20 Apr 2023 12:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 20 Apr 2023 12:14 PM IST
सार

नालंदा के राजगीर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने सबसे पहले वैभारगिरी पर्वत पर लगी आग और उससे होने वाले नुकसान का हवाई जायजा लिया। इसके बाद सीएम ने राजगीर के आरआईसीसी में अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक की।

विज्ञापन
CM took aerial survey of fire on Vaibhargiri mountain in Rajgir, meeting with officials in RICC
राजगीर पहुंचे सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को नालंदा के राजगीर पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर राजगीर के हॉकी मैदान में उतरा। इसके पहले सीएम ने वैभारगिरी पर्वत पर लगी आग और उससे होने वाले नुकसान का हवाई जायजा लिया। इसके बाद सीएम ने राजगीर के आरआईसीसी में अधिकारियों के साथ हाई लेवल बैठक की।

विज्ञापन


दरअसल, वैभारगिरी पर्वत पर 16 अप्रैल को पहली बार आग की लपटें उठी थीं। इसके बाद 48 घंटों में आग चार किलोमीटर के दायरे में फैल गई थी। आग को बुझाने के लिए पांच जिलों से अग्निशामक कर्मियों को बुलाया गया था। वहीं, 36 दमकल की गाड़ियां और कुल 500 से अधिक कर्मी इसमें लगाए गए थे।
विज्ञापन


हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से मुखातिब नहीं हुए। आरआईसीसी में बैठक के बाद सीधे हेलीपैड पहुंच गए और पटना के लिए उड़ान भर दी। वैभारगिरी पर्वत राजगीर के पंच पहाड़ियों में से एक प्रमुख पर्वत है। जहां छह जैन मंदिर स्थापित हैं। इनमें श्री पार्श्वनाथ भगवान, श्री महावीर स्वामी, श्री मुनिसुव्रत स्वामी, श्री वासुपूज्य भगवान, श्री धन्नाशाली भद्र और श्री गौतम स्वामी का मंदिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुर्लभ जड़ी-बूटियों के जल जाने पर सीएम ने जाहिर की चिंता
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि राजगीर में वैभारगिरी पर्वत पर अग्निकांड की समीक्षा करने सीएम राजगीर पहुंचे थे। जहां उन्होंने आगजनी के बाद दुर्लभ जड़ी बूटियों के जल जाने पर गहरी चिंता जाहिर की है। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसको लेकर नालंदा, नवादा और गया के अधिकारियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बुधवार को ही कार्यक्रम होना था। लेकिन  अपरिहार्य कारणों से वे राजगीर नहीं पहुंच सके थे। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से की गई तैयारियां धरी की धरी रह गईं थीं। तेज पछुआ हवा और लू लहर के बावजूद पदाधिकारी और कर्मी ड्यूटी पर तैनात थे।


सीएम के साथ ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, प्रमंडल आयुक्त रवि कुमार, डीएम शशांक शुभंकर, एसपी अशोक मिश्रा और नालंदा डीएफओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed