फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish said on the incident of Sasaram and Nalanda - Some people tried to mess up, Modi and Shah targeted

Bihar: CM नीतीश कुमार बोले- दो लोग हैं... एक राज कर रहा, दूसरा उसका एजेंट; दोनों मिलकर गड़बड़ कर रहे

Wed, 05 Apr 2023 12:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 05 Apr 2023 12:20 PM IST
सार

नालंदा और सासाराम हिंसा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर से बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों जगह कुछ लोगों ने गड़बड़ किया है। एक राज कर रहे, और दूसरे उनके एजेंट हैं। यही दोनों मिलकर यह सब गड़बड़ कर रहा है। 

विज्ञापन
CM Nitish said on the incident of Sasaram and Nalanda - Some people tried to mess up, Modi and Shah targeted
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पीएम मोदी और अमित शाह का नाम लिए बगैर उनपर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि दो लोग हैं। एक राज कर रहे, और दूसरे उनके एजेंट हैं। यही दोनों मिलकर यह सब गड़बड़ कर रहा है। सोशल मीडिया पर क्या कर रहे हैं, यह लोग जनता देख रही है। यह लोग सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करते हैं। उन्होंने कहा कि यह लोग कितने दिन से राजनीति में हैं? यह सब लोग जानते हैं और हम लोग कितने दिन से राजनीति में हैं यह भी लोग जान रहे। श्रद्धेय अटल जी के नेतृत्व में जो पार्टी थी, वह कितना अच्छा से काम कर रही थी। और अब क्या काम हो रहा है यह जनता देख रही है। आजकल यह लोग कुछ काम नहीं कर रहे हैं। सब चीजों पर कब्जा कर बैठ गए हैं। और केवल अपना दुष्प्रचार कर रहे हैं। हम लोग कहीं भी अगर अच्छा काम करते हैं तो उसी कहीं चर्चा नहीं होती। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग पूरे बिहार पर नजर रख रहे हैं। एक-एक चीज पर नजर रख रहे हैं। गड़बड़ करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन


जान-बूझकर के अपना कार्यक्रम कैंसिल करवा दिया
नालंदा और सासाराम हिंसा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर से बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों जगह कुछ लोगों ने गड़बड़ किया है। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने बहुत अच्छे ढंग से इसको कंट्रोल किया। अब दोनों एक जगह शांति है। प्रशासन की टीम घर-घर जाकर लोगों से पूछ रही है। इस मामले में कौन-कौन शामिल हैं, जल्द ही सब का खुलासा हो जाएगा। नालंदा और सासाराम की घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। एक-एक चीज को बारीकी से देखा जा रहा है। जल्द ही इसके पीछे कौन है इसका भी खुलासा कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि एक जगह उनको जाना था। जान-बूझकर के अपना कार्यक्रम कैंसिल करवा दिया।
विज्ञापन


बिहारशरीफ में कुछ लोगों ने धंधा करने की कोशिश की है
किसी का नाम लिये बगैर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहारशरीफ में भी कुछ लोगों ने गड़बड़ करने की कोशिश की है। वह पहले बिहार था, हमने उसके नाम के आगे शरीफ लगाया। भाजपा का नाम लिए बगैर उन्होंने आरोप लगाया कि बिहारशरीफ में कुछ लोगों ने धंधा करने की कोशिश की है। इसका भी जल्द ही खुलासा हो जाएगा। यहां आज तक किसी भी तरह का उपद्रव नहीं हुआ था। लेकिन अचानक से यह कैसे हो गया? इससे साफ है कि या किसी ने जानबूझकर करवाया है। लोगों से अपील है कि वह इस तरह की अफवाह में ना आए। किसी के बहकावे में नहीं आए। आपसी भाईचारा और सौहार्द बना कर रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed