फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar trapped after giving controversial statement in the Assembly, complaint in Muzaffarpur court

Bihar News : अब न्यायालय के फेर में सीएम नीतीश कुमार; महिला आयोग के पत्र के बाद अब कोर्ट पहुंचा मामला

Wed, 08 Nov 2023 04:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 08 Nov 2023 04:08 PM IST
सार

Nitish Kumar : मुजफ्फरपुर में सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने  मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की सुनवाई 25 नवंबर को होगी। 
 

विज्ञापन
CM Nitish Kumar trapped after giving controversial statement in the Assembly, complaint in Muzaffarpur court
बिहार सीएम नीतीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा और विधान परिषद में लड़कियों की शिक्षा और प्रजनन दर को लेकर दिए गए बयान पर माफी मांग चुके हैं। उन्होंने दोनों सदनों में कहा कि मैं अपने बयान पर शर्म महसूस कर रहा हूं। अपने बयान को वापस लेता हूं। लेकिन, इन सबके बावजूद उनकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले तो महिला आयोग ने सीएम नीतीश कुमार पर कार्रवाई करने के लिए बिहार विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा। अब मुजफ्फरपुर में उनके खिलाफ शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की सुनवाई 25 नवंबर को होगी। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता का कहना है कि मंगलवार को बिहार विधानसभा और विधान परिषद में शिक्षा की भूमिका और जनसंख्या नियंत्रण में महिलाओं की भूमिका को समझाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा काफी  अपमानजनक थी। इससे माता और बहनों का अपमान हुआ है। संवैधानिक संस्था में इस तरह भाषा का प्रयोग आपत्तिजनक है। न्यायालय से अनुरोध है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और सीएम नीतीश कुमार पर कार्रवाई करेे। 
विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार बोले- मैं अपनी निंदा करता हूं
सीएम नीतीश कुमार ने पहले विधानसभा परिसर में अपने बयान पर माफी मांगी। इसके बाद दोनों सदन में कहा कि अगर मेरी किसी बात को लेकर तकलीफ हुई है तो मैं अपनी बात वापस लेता हूं। मैं दुख प्रकट कर रहा हूं। मैं अपनी निंदा करता हूं। मेरी किसी शब्द के चलते किसी तो तकलीफ हुई है तो आप कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री शर्म करें। मैं न सिर्फ शर्म कर रहा हूं बल्कि दुख भी प्रकट करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानिए सीएम नीतीश कुमार के किस बात पर मचा बवाल
मंगलवार को जाति आधारित गणना की रिपोर्ट पढ़ने के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने जो कहा, उसे शब्दश: नहीं लिखा जा सकता। उनकी कही बातें वायरल हो रही हैं- "पुरुष है वह तो रोज रात में (इशारा)  ###, उसके साथ वह रोज (इशारा)  ### है न! त उसी में वह  ### हो जाता है। लड़की पढ़ लेती है तो उसे पता होता कि वह  ### ठीक है, लेकिन अंतिम में  ### उसको ### कर दो।" मुख्यमंत्री दरअसल शिक्षा के कारण बिहार में जन्म-दर गिरने की बात बताना चाह रहे थे, लेकिन वह इतना कुछ बोल गए कि वह वायरल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed