{"_id":"61592b648ebc3e097d7e1fef","slug":"cm-nitish-kumar-took-stock-of-flood-affected-areas-in-patna-nalanda-and-nawada-cm-taking-feedback-from-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, प्रभावित क्षेत्रों का सीएम नीतीश कुमार ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, प्रभावित क्षेत्रों का सीएम नीतीश कुमार ने लिया जायजा
Sun, 03 Oct 2021 09:32 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 03 Oct 2021 09:32 AM IST
सार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान सीएम सड़कों पर उतरकर लोगों से फीडबैक भी लिया। नीतीश कुमार ने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव और जरूरत के सामान मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार का दौरा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में बारिश मुसीबत बनकर बरस रही है।अधिकांश जिलों में हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण पटना, नालंदा और नवादा जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। कई जिलों में तो भारी बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। बारिश और बाढ़ से बिगड़े हालात के बाद लोग खासे परेशान हैं। इधर प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार खुद ही हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
इसी सिलसिले में शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ का जायजा लेने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में निकले हैं। सीएम प्रभावित इलाकों का जायजा ले रहे हैं। सड़क मार्ग से निकले नीतीश कुमार के काफिले को कई जगहों पर पानी से होकर गुजरना पड़ा है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई जगहों पर उतरकर लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
अधिकारियों से समस्या समाधान करने के निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला नालंदा के बाढ़ प्रभावित दरियापुर भीखोचक पहुंचा तो नीतीश कुमार अचानक अपनी गाड़ी से उतरकर लोगों से बातचीत की। लोगों ने अपनी परेशानी और समस्या मुख्यमंत्री के सामने रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से तत्काल रूप से समाधान करने के निर्देश दिए और खुद ही बाढ़ प्रभावित लोगों से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
नदी पर बांध के कटाव का निरीक्षण
नीतीश कुमार खेतों में काम कर रहे मजदूरों से हालात का जायजा भी ले रहे थे। नीतीश कुमार नालंदा जिला स्थित बिंद गांव में जिराइन नदी पर बांध के कटाव का निरीक्षण किया इस दौरान वहां मौजूद पदाधिकारियों को निर्देश भी दिया।