फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM NItish Kumar targets PM Narendra Modi for bihar caste census, LS election and told on opposition unity

Nitish Kumar : उधर ममता ने कहा, इधर नीतीश ने दुहराई वही बात; विपक्षी एकजुटता में पहले कूदने की वजह भी बताई

Tue, 29 Aug 2023 01:19 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 29 Aug 2023 01:19 PM IST
सार

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर कई बातें कही। उन्हें जनगणना नहीं कराने और जातीय जनगणना रोकने का दोषी बताया। लोकसभा चुनाव जल्द कराने के आसार बताए। और, विपक्षी एकजुटता में पहले कूदने की वजह भी बताई।

विज्ञापन
CM NItish Kumar targets PM Narendra Modi for bihar caste census, LS election and told on opposition unity
नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने ममता बनर्जी की बात को दुहराते हुए लोकसभा चुनाव के बारे में प्रतिक्रिया दी। केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग लोकसभा चुनाव समय से पहले भी करवा सकते हैं। केंद्र सरकार उसे निश्चित समय पर नहीं कराकर पहले भी करवा सकती है। नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो 7 महीना पहले से कर हैं कि यह लोग पहले भी चुनाव करवा सकते हैं। इसलिए न हमलोगों सभी विपक्षी दलों को एकजुट कर रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, सोमवार को ममता बनर्जी ने कहा था कि भाजपा दिसंबर में ही लोकसभा चुनाव करा सकती है। उन्होंने दावा किया कि भगवा पार्टी ने प्रचार के लिए सभी हेलीकॉप्टर बुक कर लिए हैं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की युवा शाखा की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आगाह किया कि भाजपा के तीसरे कार्यकाल से यह सुनिश्चित होगा कि देश 'निरंकुश शासन' का सामना करे। सीएम ममता और नीतीश द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर दिए गए बयान के बाद अब सियासत तेज हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 अब तक केंद्र सरकार नहीं करवाई है जनगणना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र की मोदी सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र स्तर पर जनगणना होता है। यह केंद्र सरकार करती है। हमलोग तो गणना कर रहे हैं। जनगणना का अधिकार तो हमारे पास है भी नहीं और हम कर भी नहीं रहे। जनगणना में केंद्र सरकार तो एससी-एसटी और अल्पसंख्यक के जातियों का डाटा जुटाती है। हमलोगों ने सबके जातियों का डाटा जुटाने की बात कही। केंद्र को तो 2020 में ही जगगणना करवाना चाहिए था। अंग्रेजों के समय जनगणना शुरू हुआ था। बाद में सरकार आई तो समय पर होता था। इस बार अब तक केंद्र सरकार नहीं करवाई है। पता नहीं क्या मनसा है। 

नीतीश बोले- अच्छा काम कर रहे हैं, इससे बहुत लोगों को ऐतराज
नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि हमलोग गणना कर रहे हैं। हमलोग न सिर्फ जाति के आधार पर लोगों की संख्या के साथ सभी की आर्थिक स्थिति का जायजा ले रहे हैं। ताकि उनके विकास के लिए काम कर सके। जातीय गणना करवाना राज्य सरकार का अधिकार है। जातीय गणना का सभी कार्य पूरा हो चुका है और एक-एक करके सभी चीजों को प्रकाशित किया जाएगा। हम लोग आर्थिक स्थिति को देखते हुए उनके विकास की योजना भी बनाएंगे। यह कार्य राज्य के हित मे है। हम लोग अच्छा काम कर रहे हैं इसलिए बहुत लोगों को ऐतराज होता है क्योंकि इन कामों से हमें फायदा होगा तो उन्हें इस बात का ऐतराज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed