फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar targets Grand Alliance; Attack on Lalu family; Lok Sabha Elections, Khagaria, Bihar

Lok Sabha Election: सीएम नीतीश कुमार बोले- वो लोग अपने परिवार को देखते हैं, मेरे लिए पूरा बिहार ही परिवार है

Mon, 29 Apr 2024 04:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 29 Apr 2024 04:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाषण के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जब वह साथ थे तो गड़बड़ करते थे। इसलिए उनको हटा दिए। 2008 से 2020 तक 8 लाख लोगों को नौकरी हमने दी है।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar targets Grand Alliance; Attack on Lalu family; Lok Sabha Elections, Khagaria, Bihar
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया के बेलदौर प्रखंड के गांधी उच्च विद्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान  मंच पर मंत्री विजय चौधरी के साथ कई लोग मौजूद रहे। चिलचिलाती धूप में सैकङो की संख्या में लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाषण को सुनने के लिए पहूंचे हुए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा के पक्ष में लोगो से वोट देने की अपील की। चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि वो सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं। मेरे लिए पूरा बिहार ही मेरा परिवार है। न मैने आप अपने परिवार को आगे बढ़ाया और न ही प्रधानमंत्री जी ने अपने परिवार को आगे बढ़ाया। 

विज्ञापन


पहले पत्नी और अब बेटी को किया आगे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाषण के दौरान लालू परिवार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जब वह जेल गए थे तो अपनी पत्नी को आगे बढ़ाया। इसी तरह अब अपनी बेटी को लेकर आए हैं। उनके लिए बेटा बेटी से बढ़कर बिहार नहीं है। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस पार्टी भी परिवार बाद को आगे बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन


गड़बड़ करता था इसलिए हटा दिए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाषण के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जब वह साथ थे तो गड़बड़ करते थे। इसलिए उनको हटा दिए। 2008 से 2020 तक 8 लाख लोगों को नौकरी हमने दी है। वही 2020 के बाद 5 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया गया है। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में हम 40 सीट जीतने जा रहे हैं। इसलिए वे लोग बौखलाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed