फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar JDU party nominated rajyavardhan azad as mlc on seat vacated by upendra kushwaha in bihar news

Bihar News : जदयू ने उपेंद्र कुशवाहा की छोड़ी सीट पर ब्राह्मण को एमएलसी बनाया; नाम और जाति- दोनों चौंकाने वाली

Sat, 14 Oct 2023 03:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 14 Oct 2023 03:00 AM IST
सार

Nitish Kumar : सीएम नीतीश कुमार इस बार मिथिलांचल में पूरी ताकत झोंकने के मूड में हैं, बार-बार दिखा रहे हैं। उन्हें यह भी पता है कि जातीय जनगणना में भले ब्राह्मणों की आबादी कम दिख रही, लेकिन मिथिला में वह प्रभावी हैं। अब असर एमएलसी सीट पर दिखा है।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar JDU party nominated rajyavardhan azad as mlc on seat vacated by upendra kushwaha in bihar news
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यवर्द्धन आजाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगता है कि लोकसभा और विधानसभा, दोनों ही चुनावों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिथिलांचल को पूरी तरह राजनीतिक रूप से कब्जा करने के लिए प्रयासरत हैं। एम्स का मुद्दा उठाने से लेकर दरभंगा की मेयर को अपनी पार्टी में लाने तक। मंत्री संजय झा को ताकत देने के लिए योजनाएं लाने से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घेरने तक- हर जगह नीतीश ने यह दिखा दिया है। अब जातीय जनगणना में ब्राह्मणों की कम आबादी के बावजूद विधान परिषद् की सीट पर ब्राह्मण को लाना भी उसी कूटनीति का एक हिस्सा है। ऐसे ब्राह्मण व्यक्ति को लाया गया है, जिनके पिता ने कांग्रेस की दमदार राजनीति की और मिथिलांचल के बूते बिहार के मुख्यमंत्री रहे। जिनके भाई मिथिलांचल के बूते लंबे समय तक भाजपा के सांसद रहे। कई राजनीतिक पहचान के साथ इस व्यक्ति की शैक्षणिक पहचान है। और अब, नई पहचान यह कि उपेंद्र कुशवाहा के जदयू छोड़ने के साथ विधान परिषद् से त्यागपत्र देने के बाद खाली सीट पर जदयू ने राजवर्धन आजाद को एमएलसी बनाया है।

विज्ञापन


विधान पार्षद बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुशंसा की थी
राजभवन की ओर से डॉ. राजवर्धन आजाद को विधान परिषद् बनाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह सीट जदयू छोड़ कर नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा के कारण खाली हो गई थी। डॉ. राजवर्धन आजाद को विधान पार्षद बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनुशंसा की थी। इसके बाद राजभवन की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई। दरअसल, राज्यपाल कोटे से 12 सदस्यों के मनोनयन का प्रावधान है। 
विज्ञापन



सीएम नीतीश कुमार के करीबी हैं डॉ. राजवर्धन आजाद
डॉक्टर राजवर्धन आजाद देश के जाने माने नेत्र चिकित्सक हैं। उन्हें बीसी रॉय अवार्ड भी मिला था। नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उनका अहम योगदान माना जा रहा है। दो साल पहले सीएम नीतीश कुमार की आंखों की सर्जरी दिल्ली एम्स में डॉ. राजवर्धन आजाद की निगरानी में ही हुई थी। बिहार सरकार ने 2019 में राजवर्धन आजाद को कई पदों पर मनोनीन किया था। वह बिहार विश्वविद्यालय आयोग के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। डॉ. आजाद सीएम नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed