फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar gave a strong message to Rashtriya Janata Dal by targeting a minister; Department of Energy

Bihar : सीएम नीतीश ने एक मंत्री को निशाने पर लेकर राष्ट्रीय जनता दल को दे दिया कड़ा संदेश; जानने लायक है बात

Wed, 01 Nov 2023 04:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 01 Nov 2023 04:13 PM IST
सार

Nitish Kumar : मुख्यमंत्री ने एक बार फिर याद दिलाया कि उनके सत्ता में आने से पहले 7000 मेगावाट बिजली थी, अब सात लाख मेगावाट से ज्यादा उपलब्धता है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सत्ता के वर्तमान साथी राजद को क्रेडिट लेने वाली बात पर कड़ी सीख दी है।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar gave a strong message to Rashtriya Janata Dal by targeting a minister; Department of Energy
ऊर्जा विभाग के कार्यक्रम में संबोधन देते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी-कभी इशारे में बहुत बड़ी बात भी कह जाते हैं। बड़े पैमाने पर शिक्षक भर्ती का क्रेडिट उनके साथ सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल के नेता ले रहे हैं, शायद यह खबर सीएम तक पहुंच चुकी है। उन्होंने न शिक्षक नियुक्ति की बात की और न किसी नेता का नाम लिया, लेकिन राजद को कड़ा संदेश दे दिया। कैसे? मंच साझा कर रहे राजद कोटे के मंत्री आलोक मेहता की ओर इशारा करते हुए मंच से बोले- "जितनी पार्टी है, अपनी तरफ से यह छपवा दे रही है कि हम यह कर दिए। जो मंत्रीगण बैठे हुए हैं, वह कहेंगे। आप कहिए राज्य सरकार। यह सब मत कहिएगा कि हम ही कर दिए। यह सब काम नहीं करना चाहिए। राज्य सरकार कहिए। हम क्रेडिट लेते हैं कि हम किए हैं? हम तो राज्य सरकार के लिए क्रेडिट लेते हैं। मीडिया में हमको छोड़कर बाकी सबको छापा जाता है। हमको नीचे कर दिया है।"

विज्ञापन


विज्ञापन


हम व्यक्तिगत रूप से किसी काम का क्रेडिट नहीं लेते हैं
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से बिहार के विकास के लिए हमलोगों काफी काम किया है। युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। बड़ी संख्या में नियुक्ति पत्र का वितरण भी किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा यदि 50 हज़ार नियुक्ति पत्र वितरण भी किया जाता है तो समाचार पत्रों में बड़ी-बड़ी सुर्खियां बन जाती है जबकि हमलोगों के विकास कार्यों की चर्चा बहुत कम की जाती है। कल 2 नवंबर को हमलोग राज्य सरकार द्वारा 1 लाख 20 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करने जा रहे हैं। यह बात भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचनी चाहिए। आप सभी सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात को लोगों तक पहुंचाएं। हम व्यक्तिगत रूप से किसी काम का क्रेडिट नहीं लेते हैं क्योंकि राज्य सरकार द्वारा ही विकास के कार्य किए जाते हैं। हमारे विकास कार्यों को मीडिया में कम जगह मिलती है, इसकी हमें कोई चिन्ता भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक समय था जब पटना में 8 घंटे ही बिजली की आपूर्ति हुआ करती थी
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मेरा आग्रह है कि इन कामों को तेजी से और बेहतर ढंग से निर्धारित लक्ष्य के अनुरुप पूर्ण कराएं। पहले बिहार में बिजली की क्या स्थिति थी, यह आप सभी को पता है। जब हमें बिहार में काम करने का मौका मिला तो उस समय मात्र 700 मेगावाट बिजली की आपूर्ति होती थी। राजधानी पटना में लगभग 8 घंटे ही बिजली की आपूर्ति हुआ करती थी। हमलोगों ने इस दिशा में तेजी से काम करते हुए लोगों के घर-घर तक बिजली पहुंचा दी। अब बिहार में 7000 मेगावाट से भी ज्यादा बिजली की आपूर्ति हो रही है। गांव हो या शहर हर जगह बिजली की निर्बाध रुप से सप्लाई हो रही है। राज्य सरकार ऊंची कीमत पर बिजली खरीद कर कम पैसे में लोगों को बिजली मुहैया करा रही हैं। 


बिना किसी व्यवधान के बिजली की आपूर्ति ठीक ढंग से होता रहे
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों की भलाई और बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे। हम पत्रकारों के हितैषी हैं। जब आप सभी को वर्तमान केंद्र की सरकार से मुक्ति मिल जाएगी तो आप सब वास्तवित बातों को लोगों के सामने रख सकेंगे। मैं पुनः एक बार आज के इस कार्यक्रम में आप सभी का अभिनंदन करता हूं। आप सभी इंजीनियर और अधिकारी ठीक ढंग से काम कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि बिना किसी व्यवधान के बिजली की आपूर्ति ठीक ढंग से होता रहे और काम तेजी से आगे बढ़ता रहे। आज के इस कार्यक्रम में आपने मुझे आमंत्रित किया इसके लिए मैं आप सभी को धन्यवाद और बधाई देता हूं।

कभी इस तरह की बात नहीं बोलते थे, अब उटपटांग बातें करते हैं
भाजपा कह रही है कि बिहार लोक सेवा आयोग पैसा लेकर शिक्षकों को नौकरी दी गई, इस सवाल पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आपलोग जानते हैं कि आजतक कितना बढ़िया से यहां काम हुआ है। जब वे लोग साथ में थे तो कभी इस तरह की बात नहीं बोलते थे, अब उटपटांग बातें करते हैं। उनलोगों को ऊपर से कहा जाता है कि यहां बहुत बढ़िया काम हो रहा है इसलिए खिलाफत करो, दुष्प्रचार करो। बिहार में बहुत अच्छा काम हो रहा हैं। बिहार में बहुत अच्छे ढंग से बहाली होती है। सबकुछ यहां पर निष्पक्ष तरीके से होता है। इस बार हमने ही बिहार लोक सेवा आयोग से सबकुछ करवाया है। इतने बड़े पैमाने पर नियुक्तियां हो रही हैं। सबलोग बहुत मेहनत से अच्छे से काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed