{"_id":"65621c90d31cc7954b0e0415","slug":"cm-nitish-kumar-bihar-police-failed-to-control-crime-bus-burned-for-extortion-money-in-darbhanga-bihar-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : रंगदारी का मतलब ऐसे समझाते हैं बिहार में; खड़ी बस को आग के हवाले किया, शराब के लिए मांग रहा था रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : रंगदारी का मतलब ऐसे समझाते हैं बिहार में; खड़ी बस को आग के हवाले किया, शराब के लिए मांग रहा था रंगदारी
Sat, 25 Nov 2023 09:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 25 Nov 2023 09:40 PM IST
सार
Bihar Police : सरकार का कहना है कि बिहार में शराब पूर्णरूपेण प्रतिबंधित है और सूबे में लॉ एंड ऑर्डर भी कायम है बावजूद इसके एक शराबी ने 11 हजार रुपये रंगबाजी नहीं देने पर खड़ी बस में आग लगा दी। देखते ही देखते पूरी बस जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में रंगदारी नहीं देने के कारण शराब के नशे में एक युवक ने खड़ी बस में आग लगा दिया। देखते ही देखते पूरा बस जलकर खाक हो गया। आग लगाने वाला युवक शराब के नशे में धुत था। घटना दरभंगा जिला के बिरौल थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
मांगी थी दस हजार की रंगबाजी
घटना के संबंध में बस संचालक निरंजन कुमार ने बताया कि पोखराम गांव निवासी मुन्ना चौधरी शराब पीने के लिए 11हजार रुपये की रंगदारी की मांग कर रहा था। आज सुबह से ही वह शराब के नशे में टूल था। जैसे ही शाम में बस के पास आया मुन्ना चौधरी निरंजन कुमार को गाली गलौज करते हुए रस्सी में बांधकर जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद निरंजन कुमार किसी तरह से वहां से जान बचाकर भागने लगा और मुन्ना चौधरी को कहा कि मैं इसकी शिकायत थाना में करूंगा। आरोपी मुन्ना चौधरी कुछ दूर तक उसका पीछा किया। फिर वापस लौटकर उसने खड़ी गाड़ी में आग लगा दी। निरंजन कुमार ने बताया कि जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त बस में कोई नही था। हमारी बस बिरौल-सुपौल से पटना जाती है।
विज्ञापन
कुछ ही पल में धू-धू जल गई बस
घटना के संबंध में बस संचालक निरंजन कुमार ने बताया कि आग की लपट इतनी तेज थी कि पूरा बस धू-धूकर तेज धुंआ के साथ जलने लगा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को देते हुए आग पर काबू पाने का कोशिश की। लेकिन आग की तेज लपटों पर काबू नही पाया जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तबतक पूरी बस जलकर खाक हो गई। घटनास्थल पर बिरौल थाना की पुलिस भी वहां पहुंची और बस संचालक के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन