{"_id":"64ba2183af98f8d1b5091817","slug":"cm-nitish-kumar-bihar-police-failed-on-cyber-crime-viral-video-blackmailing-rape-video-in-bihar-news-hindi-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : नहाते समय वीडियो बना ब्लैकमेल किया, रेप कर फिर वीडियो बनाया; सिंदूर दे फिर साथी से रेप कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : नहाते समय वीडियो बना ब्लैकमेल किया, रेप कर फिर वीडियो बनाया; सिंदूर दे फिर साथी से रेप कराया
Fri, 21 Jul 2023 11:41 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:41 AM IST
सार
Bihar Police : बिहार में साइबर क्राइम के लिए नीतीश सरकार इतनी व्यवस्था दिखा रही है। दूसरी तरफ, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रेप और उसका वीडियो बनाकर दूसरे से फिर रेप कराने का भी मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन
सीतामढ़ी में युवती से रेप
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मामला सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहां एक नाबालिग लड़की का आपत्तिजनक स्थिति का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया गया। साथ ही वीडियो को वायरल भी कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
चापाकल पर नहाने के दौरान बनाई थी अश्लील तस्वीरें
परिजनों के द्वारा थाना में दिए गये आवेदन के अनुसार विगत दो साल पूर्व पीड़िता अपने घर में चापाकल पर स्नान कर रही थी। तभी भोला राउत ने उसका इस दौरान का वीडियो बना लिया। फिर उसने वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसको जबरन संबंध बनाने का दवाब डालने लगा। जब पीड़िता इसकी शिकायत करने उसके घर गई तो वहां उसे एक कमरे में बंद कर आरोपी भोला राउत ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उस दुष्कर्म का भी उसने वीडियो बना लिया। इस बात की जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने भोला राउत, उसकी मां संजू देवी, पिता शुभ नारायण राउत, आरोपी भोला राउत के दोस्त चिंटू कुमार, रानी देवी और टूनी देवी को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन
जबरन मांग में डाला सिंदूर
परिजनों का कहना है कि बीते 15 मई को आरोपित भोला राउत ने अपने एक दोस्त चिंटू कुमार के साथ पीड़िता को चाकू के बल पर जबरन सिंदूर लगा दिया और उसके साथ फोटो खींच लिया। परिजनों का कहना है कि उसने यह तस्वीर भी वायरल कर दी है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष लइक अहमद का कहना है कि पीड़िता और उसके परिजनों ने थाना में आवेदन दिया। आवेदन मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित भोला राउत को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद से परिवार के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन