फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar Bihar : incroachment removed for Patna opposition meeting welcome wishes to opposition leader

Opposition Party Meeting : VIP सड़कों से कब्जा गायब, हरियाली वाले गमले और होर्डिंग से सरकारी स्वागत

Thu, 22 Jun 2023 11:33 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 22 Jun 2023 11:33 AM IST
सार

Bihar News : राजनीतिक दलों के दफ्तर वाले वीरचंद पटेल पथ से सड़क किनारे वर्षों से बसे लोगों और दुकानों को हटाया गया। वहां अब हरियाली दिखाने वाले ताजा गमले लगे हैं। पूरे शहर में 23 जून की बैठक के लिए आ रहे मेहमानों के स्वागत में होर्डिंग सजे हैं।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar Bihar :  incroachment removed for Patna opposition meeting welcome wishes to opposition leader
कब्जा हटाकर वीरचंद पटेल पथ पर लगाए गए ताजा गमले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार को उखाड़ फेंकने के एलान के लिए 23 जून को पटना में देशभर से भाजपा विरोधी दल जुट रहे हैं। बैठक के लिए फिलहाल पटना की सड़कों पर कब्जा करने वाले लोगों को गायब कर उनकी जगह हरियाली वाले ताजा-ताजा गमले सजा दिए गए हैं। बिहार विधानसभा के बिल्कुल पास यारपुर-मीठापुर पर बजबजाता कब्जे को छोड़ दें तो पटना की बाकी मुख्य सड़कों से कब्जा हट गया है।
विज्ञापन

CM Nitish Kumar Bihar :  incroachment removed for Patna opposition meeting welcome wishes to opposition leader
बुधवार सुबह तक इस सड़क के एक तरफ अस्थायी आशियाने थे, दूसरी तरफ दुकानें। - फोटो : अमर उजाला
होर्डिंग-बोर्ड से मेहमानों का स्वागत पूरे पटना की सड़कों पर हो रहा है। एयरपोर्ट से राजकीय अतिथिशाला, सीएम आवास से वीरचंद पटेल पथ, इनकम टैक्स, डाकबंगला होकर गांधी मैदान तक ऐसी सजावट देखते ही बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

CM Nitish Kumar Bihar :  incroachment removed for Patna opposition meeting welcome wishes to opposition leader
अतिथिशाला के सामने लगा यह पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
राजकीय अतिथिशाला के ठीक सामने और मेन गेट के बगल में विपक्षी एकता की बैठक को लेकर यह पोस्टर लगाया गया है। इसमें एक ओर राहुल गांधी तो दूसरी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर है। इसमें भाजपा भगाओ देश बचाओ का नारा लिखा हुआ है। यह पोस्टर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से लगाई गई है। 
विज्ञापन

CM Nitish Kumar Bihar :  incroachment removed for Patna opposition meeting welcome wishes to opposition leader
आयकर गोलबंर पर बिहार सरकार की ओर से लगाया गया पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
यह पोस्टर आयकर गोलबंर पर बिहार सरकार की ओर से लगाए गए हैं। दरअसल, 22 और 23 को L 20 की बैठक आयोजित है। इसको लेकर भी पटना में कई जगह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्टर लगाए गए हैं। बता दें कि जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पटना पहुंच चुकी हैं। वहीं गुरुवार दोपहर से शाम तक बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, भाकपा के महासचिव डी राजा पटना पहुंचेंगे। सभी मुख्यमंत्री आवास के पास मौजूद राजकीय अतिथिशाला में रुकेंगे। कांग्रेस के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, वेणुगोपाल, एनसीपी के शरद पवार, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेशनल कांफ्रेंस के प्रधान फारूख अब्दुल्ला, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, भाकपा महासचिव सीताराम येचुरी समेत कई विपक्षी नेता 23 जून को पटना आएंगे। कुछ देर विश्राम के बाद सीधे महाबैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed