फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar Bihar government imposed penalties on ex ministers of bjp govt for overstaying in bungalows

Bihar: पूर्व डिप्टी CM और चार पूर्व मंत्रियों पर बिहार सरकार ने ठाेंका जुर्माना, बिफरे BJP विधायक, जानें मामला

Wed, 12 Jul 2023 01:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 12 Jul 2023 01:32 PM IST
सार

Bihar News : राज्य सरकार ने बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी को बैठे-बिठाए बड़ा मुद्दा दे दिया है। सरकार ने पूर्व डिप्टी सीएम और चार पूर्व मंत्रियों पर जुर्माना ठोका है।
 

विज्ञापन
CM Nitish Kumar Bihar government imposed penalties on ex ministers of bjp govt for overstaying in bungalows
बिहार सरकार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री समेत 5 पूर्व मंत्री पर लगाया जुर्माना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2020 के विधानसभा चुनाव में जनादेश पर बनी सरकार सरकार ने बीच में ही दम तोड़ दिया था, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अचानक महागठबंधन का दामन थामा और उसके मुख्यमंत्री बन गए। वह घटनाक्रम एक बार फिर इसलिए चर्चा में है, क्योंकि आननफानन में सरकार बदलने के बाद जिन मंत्रियों ने सरकारी बंगलों को तत्काल नहीं छोड़ा, उन पर बिहार सरकार ने भारी जुर्माना लगाया है। बिहार विधान मंडल के मानसून सत्र के दौरान जुर्माने की यह जानकारी सामने आई है। सरकार ने बैठे-बिठाए विपक्ष को सत्र के दौरान विरोध का एक मुद्दा दे दिया है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम से ज्यादा मंत्री पर लगा जुर्माना
भाजपा कोटे से तत्काली सरकार में उप मुख्यमंत्री रहीं रेणु देवी पर भी जुर्माना लगा है। साथ ही जुर्माना के दायरे में पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन झा,  रामसूरत राय, जीवेश कुमार और जनक राम भी आए हैं। इन सभी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और बिहार विधान सभा सचिवालय को पत्र लिखकर एतराज जताया है कि यह जुर्माना नाजायज है। सबसे ज्यादा जुर्माना पूर्व मंत्री आलोक रंजन पर लगाया गया है। उन्हें 1.67 लाख रुपये जमा करने को कहा गया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी को 1.26 लाख, पूर्व मंत्री जीवेश कुमार को 1.29 लाख और पूर्व मंत्री रामसूरत राय को 90,928 रुपये जुर्माना राशि जमा करने को कहा गया है। पूर्व मंत्री जनक राम पर सबसे कम 65,922 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


भाजपा विधायकों ने पूछा- विकल्प भी आपको ही देना था
कला, संस्कृति और युवा विभाग के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक आलोक रंजन ने कहा कि जुर्माना राजनीतिक विद्वेष के तहत लगाया गया है। सबसे ज्यादा जुर्माना झेलने वाले आलोक रंजन ने कहा कि जब मंत्री बंगला खाली करने के समय भवन निर्माण विभाग ने बतौर विधायक आवास का विकल्प नहीं दिया था तो खाली कैसे किया जा सकता था? उनहोंने बताया कि भवन निर्माण विभाग ने नवंबर 2022 में मुझे 33, हार्डिंग रोड स्थित मंत्री बंगला खाली करने के लिए चिट्ठी भेजी, लेकिन विभाग ने कोई वैकल्पिक आवासीय सुविधा उपलब्ध नहीं कराई। रंजन ने यह भी दावा किया कि विधायक आवास आवंटित होने के तुरंत बाद उन्होंने मंत्री बंगला खाली कर दिया था, इसलिए 1.67 लाख रुपये जुर्माना सर्वथा नाजायज और राजनीतिक विद्वेष के तहत की जा रही कार्रवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed