फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar Bihar Government Health Department promotion news today, doctors promotion today in bihar news

Doctors Promotion Today : 12 चिकित्सा पदाधिकारियों को निदेशक के रूप में मिली प्रोन्नति, यहां देखें पूरी सूची

Tue, 12 Dec 2023 10:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 12 Dec 2023 10:00 PM IST
सार

Bihar News : विशेष प्रावधान के तहत प्रोन्नति की मियाद के अंतिम दिन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के स्वास्थ्य विभाग में अधिसूचना जारी हुई। एक अधिसूचना में 12 चिकित्सा पदाधिकारियों को निदेशक के रूप में प्रोन्नति मिली। प्रोमोशन की पूरी सूची यहां देखें।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar Bihar Government Health Department promotion news today, doctors promotion today in bihar news
चिकित्सा पदाधिकारियों की सूची। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने आरक्षण के मामले को सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन देखते हुए राज्य सरकार के अफसरों-कर्मियों की प्रोन्नति का जो रास्ता अपनाया, उसमें सबसे पीछे उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का स्वास्थ्य विभाग ही रहा। प्रोन्नति की अधिसूचना के लिए अंतिम तारीख देख मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 12 चिकित्सा पदाधिकारियों को निदेशक स्तर में प्रोन्नति दी है। मंगलवार आधी रात तक योग्य शेष चिकित्सकों की भी प्रोन्नति सूची जारी किए जाने की संभावना है। 'अमर उजाला' की इस खबर में ही स्वास्थ्य विभाग की बाकी प्रोन्नति की सूची को भी अपडेट किया जाएगा। पाठक कुछ घंटों के अंतराल पर पुन: इस खबर को खोलकर अपडेट देख सकते हैं कि विभाग ने क्या नई अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन


पूरी जानकारी यहां है 
इससे पहले, 8 दिसंबर की तारीख से जारी अधिसूचना के तहत बिहार चिकित्सा शिक्षा सेवा संवर्ग के 169 चिकित्सक शिक्षकों को प्राध्यापक बनाया गया था। इन पदों पर भी, अस्थायी स्थानापन्न कार्यकारी व्यवस्था के तहत कार्यभार दिया गया है, क्योंकि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पूरी सूची के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed