{"_id":"64ee9bb3a29143bfea07d8a4","slug":"cm-nitish-kumar-bihar-government-cut-school-leaves-in-raksha-bandhan-2023-to-chhath-puja-kk-pathak-order-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan : बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों की छुट्टी काटी; राखी से छठ तक के अवकाश में कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan : बिहार सरकार ने सरकारी स्कूलों की छुट्टी काटी; राखी से छठ तक के अवकाश में कटौती
Wed, 30 Aug 2023 07:00 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 30 Aug 2023 07:00 AM IST
सार
Bihar News : बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों से राखी की छुट्टी हटा दी है। इसके साथ ही दशहरा, दीपावली के अलावा बिहार के लोकपर्व छठ पर भी छुट्टी की कटौती की गई है। सितंबर से दिसंबर तक 12 छुट्टियों की छुट्टी हो गई।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने एक अहम फैसले के तहत इस साल सितंबर से दिसंबर तक की सरकारी स्कूलों की छुट्टियों को संशोधित किया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आने के बाद सरकारी विद्यालयों के बच्चों पर सीधा असर डालने वाला यह पहला फैसला है। इसका पहला असर यही है कि रक्षा बंधन पर भी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को स्कूल जाना पड़ेगा। इसके साथ ही दशहरा, दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ की छुट्टियां भी काटी गई हैं। अभी से दिसंबर तक की 23 में से 12 छुट्टियों को खत्म किया गया है। विभाग ने विद्यालयों में 220 कार्यदिवसों के पूरा नहीं होने के कारण बच्चों पर पड़ रहे प्रभाव को इस फैसले का कारण बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कटौती वाली छुट्टियों के बारे में पूरी जानकारी रख लें
प्रारंभिक से उच्च माध्यमिक विद्यालयों तक में 31 अगस्त को राखी के दिन अवकाश नहीं रहेगा। दुर्गापूजा में छह दिनों की छुट्टी घोषित थी, इसे अब दो दिन कर दिया गया है। रविवार को जोड़कर यह तीन दिन होगा। बिहार के लोकपर्व की तैयारियों के मद्देनजर दीपावली से छठ तक लगातार छुट्टी रहती है। इस बार 13 नवंबर से 21 नवंबर तक कुल नौ दिनों की छुट्टी दिख रही थी, लेकिन अब इनकी संख्या चार हो गई है। दीपावली के दिन 12 नवंबर को छुट्टी रहेगी। फिर 15 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा व गोवर्द्धन पूजा के दिन। इसके बाद 19 और 20 नवंबर को छठ का अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
जिन छुट्टी से छेड़छाड़ नहीं की गई, उनकी सूची
राज्य सरकार के ताजा आदेश के तहत चेहल्लुम पर 6 सितंबर, मोहम्मद साहब से जन्मदिन और अनंत चतुर्दशी पर 28 सितंबर, महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर और क्रिसस डे पर 25 दिसंबर को मिलने वाली छुट्टी अप्रभावित रही है।
विभाग की पूरी दलील, यानी कटौती की वजह समझें
विभाग का कहना है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्राथमिक विद्यालयों में कम-से-कम 200 दिन, माध्यमिक विद्यालयों में 220 दिन का कार्यदिवस जरूरी है। चुनाव, परीक्षा, त्योहार, भीषण गर्मी, भीषण ठंड, बाढ़ आदि के कारण विद्यालयों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इसके साथ ही त्योहारों के मौके पर विद्यालयों के बंद होने की प्रक्रिया में भी एकरूपता नहीं है। इसलिए वर्ष 2023 के शेष अवकाशों में यह बदलाव किया गया है।