फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar Bihar Education Department ACS KK Pathak suspended Siwan DEO Mithilesh Kumar Corruption

Bihar News : प्रोन्नति के मौसम में केके पाठक के शिक्षा विभाग से यह अधिकारी निलंबित; संपत्ति देख सब चौंक गए थे

Wed, 13 Dec 2023 09:08 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 13 Dec 2023 09:08 AM IST
सार

निगरानी विभाग की कार्रवाई में मिथिलेश कुमार के ठिकाने से कुछ 16 लाख कैश, पटना से नोएडा तक जमीन और फ्लैट के कागजात मिले थे। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar Bihar Education Department ACS KK Pathak suspended Siwan DEO Mithilesh Kumar Corruption
सीवान के जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार को निलंबित कर दिया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार इस वक्त लगातार अलग-अलग पद पर वैकेंसी निकाल रही है। लगातार अधिकारी और पदाधिकारियों को प्रोन्नति दे रही है। इसी बीच सीवान के जिला शिक्षा पदाधिकारी पर बड़ी कार्रवाई कर दी गई है। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार को निलंबित कर दिया है। उनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। निगरानी विभाग की कार्रवाई में मिथिलेश कुमार के ठिकाने से कुछ 16 लाख कैश, पटना से नोएडा तक जमीन और फ्लैट के कागजात मिले थे। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


सीवान में कार्यालय और आवास से 14 लाख कैश बरामद
निगरानी की ओर से कहा गया है जिला शिक्षा पदाधिकारी, सीवान के विरूद्ध लगभग 87,08,054 रुपया का प्रत्यानुपातिक धनार्जन का कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। अनुसंधान के कम में न्यायालय से प्राप्त सर्च वारंट के आलोक में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के तलाशी दल द्वारा 8 दिसंबर को कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मिथिलेश कुमार के पटना स्थित दो परिसर एवं सिवान स्थित आवास कार्यालय की तलाशी ली गई। इस दौरान कार्यालय से कुल 2,22,500 रुपये बरामद किए गए। सीवान स्थित आवास की तलाशी के क्रम में कुल 11,85,000 बरामद किए गए। यानी कुल 14 लाख कैश बरामद हुए। वही पटना स्थित आवास की तलाशी के क्रम में दो लाख कैश बराद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना से नोएडा तक फ्लैट और जमीन
निगररानी की ओर से कहा गया है कि जांच के क्रम में पता चला कि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पटना से नोएडा तक पांच फ्लैट और सात जगह जमीन खरीदी है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा में चार फ्लैट, पटना में एक फ्लैट, औरंगाबाद में पांच जगह जमीन और पटना दो जगह जमीन की भी खरीदारी की। इनका मूल्य करीब 2 करोड़ रुपए अनुमानित है। साथ ही सात बैंक खातों में 28,88,214 रुपये भी जमा मिले। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed