{"_id":"61cd468a63f1216f7270efaa","slug":"cm-nitish-kumar-become-angry-on-media-coverage-samaj-sudhar-abhiyan-in-muzaffarpur-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्यों खोया आपा, मीडिया से बोले- आपको इस अभियान से नफरत है तो यहां से निकल जाइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल वीडियो: मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्यों खोया आपा, मीडिया से बोले- आपको इस अभियान से नफरत है तो यहां से निकल जाइए
Thu, 30 Dec 2021 11:11 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:11 AM IST
सार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैसे तो गंभीर और शांत रहने के लिए जाने जाते हैं। वो अपने कार्यक्रमों में भी इसका पूरा ख्याल रखते हैं, लेकिन कभी-कभी उनका गुस्सा भी सामने आ जाता है। समाज सुधार न्याय यात्रा के दौरान भी कुछ ऐसा ही दिखा। मुजफ्फरपुर में नीतीश कुमार मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- फोटो : twitter/NitishKumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में समाज सुधार अभियान चला रहे हैं। बुधवार को समाज सुधार यात्रा मुजफ्फरपुर पहुंची। इस दौरान नीतीश कुमार समाज सुधार के बारे में कुछ बोल रहे थे, तभी पत्रकारों ने उनसे कुछ सवाल पूछे। इससे वह बेहद नाराज हो गए। उन्होंने मीडिया से कहा कि अगर आप लोगों को समाज सुधार अभियान से नफरत है तो यहां से चले जाइए। अगर इधर-उधर करना है तो कार्यक्रम से बाहर निकल जाइए। नीतीश कुमार का मीडिया पर नाराज होने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार ने मीडिया पर निकाली भड़ास
मुजफ्फरपुर में नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ जेडीयू कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंच गए। पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह अंदर आना चाह रहे थे। मीडिया का कैमरा भी पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हो रही बहस पर चला गया। यह देख सीएम नीतीश कुमार गुस्सा गए। उन्होंने कहा, 'लोग मेरी बात सुन रहे हैं और आप मेरे पीछे जाकर हो-हो कर रहे हैं। ये आप लोग क्या कर रहे हैं ये फोटो? ये मीडिया वाले किधर जा रहे हैं? कौन क्या बोलता है बोलने दीजिए। अगर आपको समाज सुधार अभियान से नफरत है तो यहां से चले जाइए बाहर। अगर इधर-उधर करना है तो कार्यक्रम से बाहर निकल जाइए।'
विज्ञापन
बिहार में किसी को शराब पीने की अनुमति नहीं
समाज सुधार अभियान को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शराब पीना किसी का मौलिक अधिकार नहीं है। शराबबंदी कानून को तोड़ने वालों को जेल जाना होगा। नीतीश कुमार ने इस दौरान विपक्ष पर भी निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को समाज सुधार से कोई लेना-देना नहीं है। शराब जैसी खतरनाक चीजों को भी सही बताने में लगे हैं और इसपर बहस करते हैं। वैसे लोगों के लिए साफ संदेश है कि बिहार में किसी को भी शराब पीने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन