फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CM Nitish Kumar announced I.N.D.I.A. Mumbai meeting date, opposition meeting in mumbai on september 1

I.N.D.I.A. Mumbai Meeting : अगस्त में नहीं होगी मीटिंग, नीतीश कुमार ने बताई पक्की तारीख; जानें और क्या बताया

Fri, 25 Aug 2023 12:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 25 Aug 2023 12:05 PM IST
सार

Opposition Meet : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विपक्षी I.N.D.I.A. गठबंधन की मीटिंग इस महीने नहीं होगी। पहली बार पटना में यह मीटिंग कराने वाले सीएम नीतीश कुमार ने क्या कहा, जानें।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar announced I.N.D.I.A. Mumbai meeting date, opposition meeting in mumbai on september 1
नीतीश कुमार ने मोबाइल और हिंदी को लेकर कही यह बातें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

30-31 अगस्त को मुंबई में प्रस्तावित I.N.D.I.A. की मीटिंग अब सितंबर की पहली तारीख को होगी। इस तारीख की पुष्टि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना में की। 23 जून को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ देशभर के भाजपा-विरोधी दलों की पटना में बैठक कराने वाले नीतीश कुमार ने बताया कि बेंगलुरु की दूसरी बैठक से आगे की बात मुंबई में की जाएगी। ज्यादातर लोग 31 अगस्त को मुंबई पहुंच जाएंगे और उसके अगले दिन, शुक्रवार को बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि कई तरह के जो सवाल उठ रहे हैं, उन सभी का जवाब सभी लोगों की राय लेने के बाद बताएंगे। I.N.D.I.A. का संयोजक नीतीश कुमार को बनाए जाने से लेकर राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद और कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी की इसमें भूमिका से संबंधित मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने यह बातें कही।

विज्ञापन


विज्ञापन


मीटिंग में हर मुद्दे पर बात होगी
शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश कुमार कहा कि एक सितंबर को मुंबई में विपक्षी पार्टियों के साथ मीटिंग है। तीसरी बैठक में हमलोग 31 अगस्त को जाएंगे। हमलोग एक सितंबर को मीटिंग में शामिल होंगे। हम तो चाहते ही हैं कि सब लोग एक साथ हो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अलग-अलग राज्य को प्रभार दिए जाने के सवाल पर कहा कि मीटिंग में हर मुद्दे पर बात होगी। इसके बाद जो तय होगा, वह आपको बताया ही जाएगा। इस पर अभी कुछ कहना ठीक नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लालू प्रसाद को जानबूझ को परेशान कर रहे हैं
चारा घोटाला केस में लालू प्रसाद की जमानत रद्द करने की याचिका सीबीआई द्वारा दायर करने को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जानबूझ कर केंद्र सरकार उन्हें परेशान कर रही है। वह लोग तो जानबूझ कर लोगों को तंग कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed