{"_id":"6412c828e7bbccacae013039","slug":"clerk-of-hajipur-electricity-department-arrested-for-taking-bribe-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaishali: हाजीपुर बिजली कंपनी के बड़े बाबू घूस लेते गिरफ्तार, कमर्शियल कनेक्शन के लिए मांगे थे 30 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vaishali: हाजीपुर बिजली कंपनी के बड़े बाबू घूस लेते गिरफ्तार, कमर्शियल कनेक्शन के लिए मांगे थे 30 हजार रुपये
Thu, 16 Mar 2023 01:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:27 PM IST
सार
हाजीपुर बिजली कंपनी के क्लर्क को निगरानी टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कमर्शियल बिजली कनेक्शन के लिए क्लर्क ने मांगी थी रकम।
विज्ञापन
निगरानी टीम की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के कोनहारा घाट रोड से पटना से आई निगरानी टीम ने 30 हजार रुपये घूस लेते हुए बिजली कंपनी के बड़े बाबू को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि कमर्शियल बिजली कनेक्शन के लिए बड़े बाबू ने घूस की मांग की थी, जिसकी शिकायत पटना निगरानी विभाग को दी गई। शिकायत के बाद निगरानी विभाग मामले की जांच पड़ताल की। विभाग की टीम के दस सदस्य दो गाड़ियों सुबह हाजीपुर पहुंचे।
विज्ञापन
हाजीपुर के पावर हाउस चौक स्थित जय कुमार शर्मा का आवास है। शर्मा इलेक्ट्रिसिटी विभाग में बड़े बाबू के पोस्ट पर हाजीपुर में कार्यरत है। विभाग की टीम ने शर्मा के घर पर छापेमारी कर उसे रंगे हाथ पकड़ा। सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान बड़े बाबू को घूस की रकम के साथ पकड़ा गया है। यहां से निगरानी टीम गिरफ्तार जय कुमार शर्मा को लेकर हाजीपुर के सर्किट हाउस में पूछताछ के लिए आई है। हालांकि इस विषय पर फिलहाल निगरानी टीम की ओर से कोई खास जानकारी नहीं दी गई है। निगरानी टीम की ओर से बताया गया है कि थोड़ी देर बाद जांच पड़ताल समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। हालांकि निगरानी टीम के एक अधिकारी ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन