फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   CJI UU Lalit says lawyers must be rational in thinking fact-finding in nature Updates

Bihar: CJI ललित बोले- वकीलों को सोच में तर्कसंगत होना चाहिए, युवाओं से की यह खास अपील

Sat, 24 Sep 2022 10:30 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 24 Sep 2022 10:30 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि युवा वकीलों को प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानियों के निहित गुणों से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो वकील थे। कई स्वतंत्रता सेनानी कानूनी पेशे से थे। युवा वकीलों की समाज में बड़ी भूमिका होती है।

विज्ञापन
CJI UU Lalit says lawyers must be rational in thinking fact-finding in nature Updates
CJI UU Lalit - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के प्रधान न्यायाधीश उदय उमेश ललित ने कहा कि वकीलों को सोचने में तर्कसंगत और स्वभाव में और तथ्य खोजने में होना चाहिए। वे पटना में बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। CJI ललित ने कहा कि अधिवक्ताओं का उद्देश्य कानून के शासन को बनाए रखना होना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वकीलों को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनका उद्देश्य और आदर्श कानून का पालन करना और कानून के शासन को बनाए रखना होना चाहिए। अधिवक्ताओं के पास जनता के दिमाग में मौलिक जानकारियों को पहुंचाने और समझाने का एक अद्भुत गुण है। उन्हें सोच में तर्कसंगत और स्वभाव से तथ्यान्वेषी होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवा वकीलों को प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानियों के निहित गुणों से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो वकील थे। कई स्वतंत्रता सेनानी कानूनी पेशे से थे। युवा वकीलों की समाज में बड़ी भूमिका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका राष्ट्र के हित में काम कर रही हैं। तीनों स्तंभों को एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए।


लंबित मामलों को कम करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि मध्यस्थता जैसे वैकल्पिक तरीकों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। रिजिजू ने मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों से देश में 1,800 फास्ट-ट्रैक अदालतों के शीघ्र कामकाज के लिए अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed