{"_id":"5edfa4c48a9c37259303cc12","slug":"ciabc-urges-nitish-to-permit-liquor-trade-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या बिहार में फिर से शुरू होगी शराब की बिक्री? इस संगठन ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या बिहार में फिर से शुरू होगी शराब की बिक्री? इस संगठन ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र
Tue, 09 Jun 2020 08:45 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 09 Jun 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में एक बार फिर से शराब की बिक्री शुरू हो सकती है। कोरोना वायरस के कारण राज्य के राजस्व में आई भारी कमी की वजह से सरकार यह दम उठा सकती है। कंफेडेरेशन ऑफ इंडियन अल्कोहलिक बेवरेज कंपनीज (सीआईएबीसी) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार में शराबबंदी पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। सीआईएबीसी ने बिहार सरकार से नियंत्रित और जिम्मेदार तरीके से शराब के व्यापार की अनुमति की मांग की है।
विज्ञापन
बिहार सरकार ने पांच अप्रैल 2016 को बिहार में शराब के निर्माण, व्यापार, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। संगठन के महानिदेशक विनोद गिरी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में शराबबंदी को बोल्ड कदम बताते हुए इस फैसले के लिए उनकी तारीफ की। कहा कि यह अपने उद्देश्य को प्राप्त करने में सफल रहा है, लेकिन अब इस पर पुनर्विचार करने का समय आ गया है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से यह भी अनुरोध किया कि वह केवल एक मूल्य बिंदु से ऊपर शराब उत्पादों की बिक्री की अनुमति दे, जिनके पास साधन हैं वे इसे खरीद सकते हैं, गिरी ने कहा कि सरकार को राज्य-आधारित शराब उत्पादकों को स्वतंत्र रूप से उत्पादन और निर्यात करने की अनुमति देनी चाहिए। इससे राज्य को 6-7 हजार करोड़ का राजस्व संग्रह होगा।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के कारण केंद्र और राज्य सरकार के राजस्व में भारी कमी आई है। इस समय अगर बिहार में नियंत्रित और जिम्मेदारी पूर्वक तरीके से शराब की बिक्री की अनुमति दी जाती है, तो राज्य के राजस्व में अच्छी बढ़ोतरी होगी। दूसरे राज्यों की तरह बिहार में भी होम डिलेवरी या ऑनलाइन सेल की छूट मिले।