फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chitragupt Puja: Chitragupt Puja and Bhaidooj today; CM Nitish Kumar congratulated the people of Bihar

Chitragupt Puja: जानिए, कब तक है चित्रगुप्त पूजा का शुभ मुहूर्त, सीएम नीतीश कुमार ने बिहारवासियों से क्या कहा

Sun, 03 Nov 2024 05:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 03 Nov 2024 05:28 PM IST
सार

Bihar News: पटना समेत बिहार के कई जिलों में सामाजिक समारोह आयोजित हो रहा। पटना के गर्दनीबाग में बड़ा कार्यक्रम हर साल की तरह इस बार भी हो रहा। इसकी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई है। इसमें राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हर बार की तरह रहेंगे।

विज्ञापन
Chitragupt Puja: Chitragupt Puja and Bhaidooj today; CM Nitish Kumar congratulated the people of Bihar
गर्दनीबाग में भगवान चित्रगुप्त की पूजा करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया आज है। आज यानी रविवार को चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज मनाया जा रहा है। हालांकि दीपावली के एक दिन के बाद चित्रगुप्त पूजा मनाया जाता है, लेकिन इस बार उदय तिथि में कार्तिक शुक्लपक्ष यम द्वितीया तीन नवंबर को है इसलिए रविवार को चित्रगुप्त पूजा के साथ-साथ भाईदूज भी मनाया जा रहा है। भगवान चित्रगुप्त कायस्थों के जन्मदाता हैं, लेकिन पंडितों का कहना है कि लेखनी विद्या से आजीविका चलाने वाले सभी लोगों को यह पूजा जरूर करनी चाहिए।

विज्ञापन


ज्ञान और शिक्षा का प्रकाश घर-घर फैले
इस अवसर पर पटना समेत बिहार के कई जिलों में सामाजिक समारोह आयोजित हो रहा। पटना के गर्दनीबाग में बड़ा कार्यक्रम हर साल की तरह इस बार भी हो रहा। इसकी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई है। चित्रगुप्त पूजा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा कई मंत्री, विधायक, सांसद, आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, सरकारी अधिकारी, प्रोफेसर और पत्रकार सहित लगभग 10 हजार लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम में हर जाति, यहां तक कि दूसरे धर्म के लोग भी पहुंचे। इधर, सीएम नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ज्ञान के अधिष्ठाता देवता चित्रगुप्त भगवान की आराधना से लोगों में पढ़ने-लिखने की अभिरूचि बढ़ती है। बिहार में ज्ञान और शिक्षा का प्रकाश घर-घर फैले और सब के प्रयास से बिहार प्रगति के शिखर पर पहुंचे, यही मेरी कामना है।
विज्ञापन


जानिये कब है चित्रगुप्त पूजा
पटना सिटी के नौजर घाट स्थित आदि चित्रगुप्त मंदिर के अध्यक्ष और राज्यसभा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा के अनुसार हर वर्ष की भांति पूरे पटना महानगर में जहां स्थाई रूप से चित्रगुप्त भगवान की मूर्ति है, इसके अलावा  50 से कुछ अधिक मूर्तियों को स्थापित किया गया है। उन सभी मूर्तियों का विधिवत तीन नवंबर को पूजन होगा, चार नवंबर को यहां सामूहिक आरती होगी, फिर सामूहिक विसर्जन होगा। आरती में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमंत्रित किया गया है। पंडितों की मानें तो आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त 11:42-12:26 तक रहेगा। राहुकाल प्रातः 6:11 से 17:33 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपोत्सव की कड़ी का अंतिम पर्व
कर्मकांड विशेषज्ञ पंडितों के अनुसार भाईदूज और चित्रगुप्त पूजा दीपोत्सव की कड़ी का अंतिम पर्व है। इसके बाद बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी शुरू हो जाएगी। भाईदूज सनातन हिंदू धर्म की कई जातियों में स्त्रियां करती हैं। अविवाहित लड़की-युवती हो या विवाहित महिलाएं, सभी भाईदूज करेंगी। कायस्थ जाति की विवाहित महिलाएं परंपरा के अनुसार चाहेंगी कि उनका भाई उनकी ससुराल में आकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा करे और भाईदूज के बाद प्रसाद के साथ उनके हाथों का बना भोजन करे। पंडित शशिकांत मिश्र बताते हैं कि "कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया को दोनों ही त्योहार हैं। जाति से पंडित होने के बावजूद हमारे घर में भाईदूज के साथ भगवान चित्रगुप्त की भी पूजा होती है, क्योंकि हम कलमजीवी भी हैं। जो भी कलमजीवी हैं, उन्हें भगवान चित्रगुप्त की पूजा जरूर करनी चाहिए। लेखकों को अक्षर प्रदान करने वाले भगवान चित्रगुप्त की पूजा बिहार में कायस्थों के अलावा ब्राह्मण, भूमिहार तो कर ही रहे हैं, बाकी जातियों में भी अब चेतना जागी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed