{"_id":"63712262b3a6bb3fe8221eb9","slug":"chirag-paswans-taunt-on-tejashwi-tej-said-used-to-put-no-entry-board-for-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: चिराग का तेजस्वी-तेज पर तंज, बोले- कभी नीतीश के लिए लगाते थे 'नो एंट्रो' बोर्ड, अब मिलकर चला रहे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: चिराग का तेजस्वी-तेज पर तंज, बोले- कभी नीतीश के लिए लगाते थे 'नो एंट्रो' बोर्ड, अब मिलकर चला रहे सरकार
Sun, 13 Nov 2022 10:29 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 13 Nov 2022 10:29 PM IST
सार
पासवान ने निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पहले जिनके लिए 'नो एंट्री' का बोर्ड लगाया करते थे, आज वो उनके साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। इसलिए राजद की विश्वसनीयता पर सवाल तो उठेंगे ही।
विज्ञापन
चिराग पासवान
- फोटो : एएनआई (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान इन दिनों लगातार सत्तारूढ़ गठबंधन पर हमलावर हैं। रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मंत्री तेज प्रताप यादव को पुरानी बातें याद दिलाई और कई सवाल उठाए।
विज्ञापन
पासवान ने निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग पहले जिनके लिए 'नो एंट्री' का बोर्ड लगाया करते थे, आज वो उनके साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं। इसलिए राजद की विश्वसनीयता पर सवाल तो उठेंगे ही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा पहले तेजस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों का विरोध करते थे। उनके साथ जाने को लेकर शपथपत्र देने तक की बात कही जाती थी। कहा जाता था कि राजद किसी भी स्थिति में जदयू के साथ नहीं जाएगा। लेकिन अब उनके साथ मिलकर सरकार चला रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि तेज प्रताप यादव ने राबड़ी आवास के बाहर नो एंट्री का पर्चा लगाया था। यादव ने कहा था कि चाचा (नीतीश कुमार) के महागठबंधन में एंट्री नहीं होगी। हालांकि, बाद नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हो गए।
चिराग पासवान ने कहा, ऐसे विरोधी दल जब सत्ता के लिए साथ आते हैं, तो विश्वसनीयता पर सवाल उठेगा ही। उन्होंने आगे कहा, पारिवारिक रिश्ते अलग होते है और राजनीतिक विचारधारा अलग।
पासवान ने कहा, हमारी पार्टी लोजपा (रामविलास) का शुरू से स्टैंड क्लीयर रहा है कि जिस गठबंधन में नीतीश कुमार होंगे, वहां हमारी पार्टी नहीं होगी। मेरे सिद्धांत शुरू से ही साफ रहे हैं। चिराग ने कहा, मैं नीतीश कुमार की नीतियों का विरोध करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।