{"_id":"65b38edae4aecf7c230e7bcf","slug":"chirag-paswan-there-was-no-seat-distribution-in-nda-but-uncle-paras-is-preparing-to-overturn-chirag-claim-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chirag Paswan: NDA में नहीं हुआ सीटों का बंटवारा, मगर चिराग के दावे को चाचा पारस पलटने की तैयारी में ऐसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chirag Paswan: NDA में नहीं हुआ सीटों का बंटवारा, मगर चिराग के दावे को चाचा पारस पलटने की तैयारी में ऐसे
Fri, 26 Jan 2024 04:23 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 26 Jan 2024 04:23 PM IST
सार
वैशाली एमएलसी भूषण कुमार राय ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया, आज पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया है। हाजीपुर लोकसभा सीट से पशुपति कुमार पारस चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
एमएलसी भूषण कुमार राय मीडिया से रूबरू होते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली में हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजा चिराग पासवान के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां 16 जनवरी को अपने पिता दिवंगत राम विलास पासवान की कर्मभूमि हाजीपुर पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर चुनाव लड़ने को लेकर संकल्प महासभा किया था और हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का भी एलान किया था।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी तरफ हाजीपुर में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के पार्टी ने हाजीपुर लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ने का शंखनाद कर दिया है। हाजीपुर पासवान चौक के पास आरएलजेपी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान वैशाली एमएलसी भूषण कुमार राय ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया कि आज पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया है और हाजीपुर लोकसभा सीट से पशुपति कुमार पारस चुनाव लड़ेंगे, जिसको लेकर आज ही शंखनाद किया जा रहा है।
विज्ञापन
वैशाली एमएलसी भूषण कुमार राय ने बताया कि हाजीपुर संसदीय क्षेत्र में हुए विकास को लेकर जन-जन तक पहुंचाएंगे। इस दौरान आरएलजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल थे। अब आगे देखना दिलचस्प होगा कि चाचा भतीजा दोनों एनडीए में हैं और एनडीए हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का जिम्मेदारी किसको दे रही है।
विज्ञापन