फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chirag Paswan on nitish kumar health and congress party stand on india alliance and nitish kumar role

Nitish Kumar: चिराग ने बताया क्यों बीमार पड़े मुख्यमंत्री, कांग्रेस विधायक बोलीं- नीतीश सभी को स्वीकार नहीं

Tue, 05 Dec 2023 12:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 05 Dec 2023 12:13 PM IST
सार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली नहीं जाने का कारण बता दिया। तो वहीं कांग्रेस की विधायक प्रतिमा कुमारी ने इशारों में ही कह दिया कि नीतीश कुमार सभी को स्वीकार नहीं।

विज्ञापन
Chirag Paswan on nitish kumar health and congress party stand on india alliance and nitish kumar role
नीतीश कुमार और चिराग पासवान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तीन राज्यों में हार के बाद कांग्रेस ने 6 दिसंबर को दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक बुलाई है। इस बैठक में विपक्षी दलों को एकजुट करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं शामिल हो रहे हैं। जदयू सूत्रों ने सीएम नीतीश कुमार के स्वास्थ्य का हवाला दिया था। लेकिन, मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार कैबिनेट की बैठक में पहुंचे तो तस्वीर साफ हो गई वह अभी स्वस्थ्य हैं। इंडी गठबंधन में शामिल होने के पीछे केवल उनका खराब स्वास्थ्य ही कारण नहीं हो सकता है। अब इस मामले को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार के दिल्ली नहीं जाने का कारण बता दिया। तो वहीं कांग्रेस की विधायक प्रतिमा कुमारी ने इशारों में ही नीतीश कुमार सभी को स्वीकार नहीं। आइए जानते हैं सांसद चिराग पासवान और कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमार ने और ऐसी क्या बातें कहीं, जिससे सियासत गरमा गईं।

विज्ञापन


विज्ञापन


चिराग बोले- मुख्यमंत्री जी हार से डर गए हैं
जमुई से सांसद चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जैसे बिहार में मुख्यमंत्री जी और उनकी नीतियां फ्लॉप साबित हुई है पुनः एक बार विपक्ष को एकजुट करने की नीति भी विफल हो गई। नीतीश कुमार का नेतृत्व विपक्ष के किसी भी नेताओं को स्वीकार्य नहीं था। इसीलिए तास के पत्ते की तरह लोकसभा चुनाव से पूर्व ही बिखर गया। तीन राज्यों में करारी हार से स्पष्ट पता चल गया कि नीतीश कुमार जी की अगुवाई वाला महागठबंधन प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाले एन.डी.ए गठबंधन के सामने ढेर हो गया। 6 दिसंबर को होने वाली विपक्ष की बैठक में नीतीश कुमार जी का शामिल न होना साफ जाहिर करता है कि मुख्यमंत्री जी हार से डर गए हैं और हमेशा की तरह पिछले दरवाजे से भागने के प्रयास में है। नीतीश कुमार जी ये तो अभी शुरुआत ही है,आने वाले दिनों में देखते जाइए क्या होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडी गठबंधन की कमान नीतीश को देने पर एक राय नहीं
वहीं कांग्रेस की विधायक और अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते वाली विधायक प्रतिमा कुमारी ने अपनी ही सरकार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। अपनी पार्टी यानी के राष्ट्रीय नेता मल्लिकार्जुन खरगे के बुलाने के बावजूद सीएम नीतीश कुमार के नहीं जाने के सवाल पर प्रतिमा कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन की कमान सौंपने को लेकर सभी दल के वरीय नेताओं के एक राय नहीं है। यह फैसला पार्टी के बड़े नेता करेंगे। प्रतिमा कुमार ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार की भी छवि राष्ट्रीय स्तर की है। एक हार से कांग्रेस की नीतियों पर सवाल नहीं उठाए जा सकते। कांग्रेस ने अपनी नीतियों के कारण ही इतने लम्बे समय तक जनता की सेवा की। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed