फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Rajya Sabha Election, Chirag Paswan, Reena Paswan, Sushil Modi, RJD, LJP Committees Dissolved

राज्यसभा उपचुनाव: रीना पासवान के नाम पर चिराग को राजी नहीं कर पाई राजद, सुशील मोदी का चुना जाना तय

Wed, 02 Dec 2020 08:17 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 02 Dec 2020 08:17 PM IST
विज्ञापन
Bihar Rajya Sabha Election, Chirag Paswan, Reena Paswan, Sushil Modi, RJD, LJP Committees Dissolved
चिराग पासवान और तेजस्वी यादव - फोटो : पीटीआई

बिहार में राज्यसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल ने लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के इनकार करने के बाद सारी उम्मीदें छोड़ दी है। राजद ने अब रीना पासवान को राज्यसभा में भेजने के मुद्दे पर किनारा कर लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, लोजपा को भाजपा से झटका मिलने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव को चिराग से उम्मीद थी कि वह महागठबंधन के पाले में आ सकते हैं, लेकिन चिराग ने भविष्य में नफा नुकसान को देखते हुए साफ इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


सुशील मोदी का निर्विरोध निर्वाचन तय
आरजेडी को भी इस मुद्दे को छोड़ने में ही भलाई नजर आई। बिहार विधान सभा में स्पीकर के चुनाव में झटका मिलने के बाद सबक लेते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव  ने अगले सप्ताह झारखंड हाईकोर्ट में लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले किसी भी विवाद में पड़ने से परहेज करना ही बेहतर समझा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने अभी तक अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुशील मोदी का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है।

महागठबंधन एनडीए को देना चाहता था झटका
चिराग को अपने पाले में कर महागठबंधन, एनडीए को बड़ा झटका देने की कोशिश में था। अगर चिराग राज्यसभा की लालच में महागठबंधन में शामिल हो जाते तो इससे महागठबंधन को भविष्य में दलित वोट बैंक का बड़ा फायदा हो जाता और साथ ही साथ बिहार में एनडीए को बड़ा नुकसान होता।

राज्यसभा उपचुनाव के लिए सुशील मोदी ने आज किया नामांकन 
भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बुधवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। यह सीट लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहे राम विलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई है।  

नामांकन के समय उनके साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,  बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल,जेडीयू नेता श्रवण कुमार सहित कई नेता मौजूद थे। नामांकन के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि हम यहां सुशील कुमार मोदी को बधाई देने आए हैं। ये चारों सदन के सदस्य रह चुके हैं।   

चिराग पासवान ने प्रदेश की सभी कमेटियां की भंग

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार और राज्यसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से झटका मिलने के बाद लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को पटना में बिहार संसदीय बोर्ड की बैठक के दौरान उन्होंने बिहार की प्रदेश इकाई के साथ सभी जिला कमेटियां भंग करने का ऐलान कर दिया। 

अगले दो महीने में फिर से सभी कमेटियों का गठन
यही नहीं, लोजपा की संसदीय बोर्ड की इस बैठक में यह फैसला भी हुआ है कि पार्टी को मजबूत करने के लिए अगले दो महीने में फिर से सभी कमेटियों को गठन किया जाएगा। यही नहीं, पार्टी ने साफ कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को अगले विधानसभा चुनाव की अभी से तैयारी करनी शुरू करनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed