फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chirag Paswan detained in Patna during march against Nitish government

बिहार: चिराग पासवान को पुलिस ने हिरासत में लिया, नीतीश सरकार के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

Tue, 15 Feb 2022 06:18 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 15 Feb 2022 06:18 PM IST
सार

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान नीतीश सरकार के खिलाफ मार्च निकाल रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि रोकने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
Chirag Paswan detained in Patna during march against Nitish government
चिराग पासवान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नीतीश सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर रहे लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को पटना पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में लिया। चिराग के साथ उनके समर्थकों को भी हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए जाने से पहले लोजपा अध्यक्ष ने नीतिश सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताकर बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन


नीतीश सरकार के खिलाफ चिराग पासवान और उनके समर्थकों ने 'बिहार बचाओ यात्रा' निकाली थी। चिराग के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता राजभवन की ओर निकले थे, तभी इनकम टैक्स चौराहे के पास पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन कार्यकर्ता अड़ गए। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। चिराग पासवान राज्यपाल से मिलकर नीतीश सरकार के बर्खास्तगी की मांग करने वाले थे।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि उन्होंने बिहार म्यूजियम के नजदीक प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया था लेकिन उन्होंने  बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। चिराग के साथ उनके समर्थकों को सचिवालय पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेता की रिहा कर दिया गया है। उन्हें निजी मुचलका दाखिल करने के बाद छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पासवान ने सरकार तुरंत बर्खास्त करने की मांग की
वहीं हिरासत में लिए जाने से पहले चिराग पासवान ने कहा कि नीतिश कुमार की सरकार युवाओं को रोजगार देने, कानून व्यवस्था बरकरार और स्वास्थ्य सहित हर मोर्चों पर फेल हो गई है। इस सरकार को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed