फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chirag Paswan comment on Nitish Kumar, hope you will remain the chief minister of NDA

चिराग का नीतीश पर तंज, उम्मीद है आप एनडीए के ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे

Tue, 17 Nov 2020 05:05 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, पटना
एजेंसी, पटना Published by: देव कश्यप Updated Tue, 17 Nov 2020 05:05 AM IST
विज्ञापन
Chirag Paswan comment on Nitish Kumar, hope you will remain the chief minister of NDA
चिराग पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई तो दी, लेकिन साथ में उन पर तंज कसना भी नहीं छोड़ा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, उम्मीद है आप एनडीए के ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

विज्ञापन


नीतीश ने 2015 का विधानसभा चुनाव राजद और कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ा था, लेकिन करीब 20 महीने तक महागठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के बाद उन्होंने दोबारा भाजपा का हाथ थाम लिया था। उन्होंने एक और ट्वीट कर कहा, मैं चार लाख लोगों के जरिये बनाया गया बिहार प्रथम, बिहारी प्रथम विजन दस्तावेज भेज रहा हूं। इसमें से भी जो कार्य आप पूरा कर सकें वह कर दें। एक बार पुन: आप को मुख्यमंत्री बनने की और भाजपा को आप को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बधाई।
विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में लोजपा एनडीए से अलग हो गई थी और उसने जदयू के सभी उम्मीदवारों के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारे थे। अकेले लड़कर लोजपा कुछ खास नहीं कर सकी और उसे केवल एक सीट पर जीत मिली। हालांकि, माना जा रहा है कि उसकी वजह से जदयू को कई सीटों पर नुकसान हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed