फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chirag Paswan became the national president of LJP Ram Vilas, the party said- trust on efficient leadership

Chirag Paswan: पीएम मोदी के हनुमान बने लोजपा राम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी के कहा- कुशल नेतृत्व पर भरोसा

Sun, 25 Aug 2024 03:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 25 Aug 2024 03:16 PM IST
सार

Bihar News: पीएम नरेंद्र मोदी के हनुमान कहे जाने वाले चिराग पासवान के नाम पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने मुहर लगा दी। इसके बाद फिर से चिराग को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया।

विज्ञापन
Chirag Paswan became the national president of LJP Ram Vilas, the party said- trust on efficient leadership
चिराग पासवान के साथ उनकी पार्टी के वरीय सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर फिर से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नाम की घोषणा कर दी गई है। पीएम नरेंद्र मोदी के हनुमान कहे जाने वाले चिराग पासवान के नाम पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने मुहर लगा दी। इसके बाद फिर से चिराग को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। इधर लोजपा (रामविलास) ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए लिखा कि केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चिराग पासवान को राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में पुनः लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। पार्टी को आपके कुशल नेतृत्व पर पूर्ण भरोसा है साथ ही पार्टी आपके मार्गदर्शन में एक नई उंचाई हासिल करेगी।

विज्ञापन


झारखंड में चुनाव लड़ेगी चिराग की पार्टी
रांची में पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में के बाद चिराग ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे पांच साल के लिए दुबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। मैं हमारे नेता स्वर्गीय राम विलास पासवान के सपनों को पूरा करने के लिए पूरी तरह समर्पित हूं और हमेशा रहूंगा। चिराग ने आगामी झारखंड, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी बात की। पार्टी की ओर से झारखंड में 28 सीटों पर चुनाव लड़ने के संकेत दिया गया। हालांकि झारखंड में पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी या खुद के दम पर मैदान में उतरेगी, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed