{"_id":"6479e67671e2021b6e02698f","slug":"chirag-again-targeted-the-cm-says-nitish-could-not-keep-biharis-with-him-how-will-he-unite-the-opposition-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: चिराग ने फिर CM को घेरा, कहा- नीतीश बिहारियों को अपने साथ नहीं रख पाए, वे विपक्ष को क्या एक करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: चिराग ने फिर CM को घेरा, कहा- नीतीश बिहारियों को अपने साथ नहीं रख पाए, वे विपक्ष को क्या एक करेंगे
Fri, 02 Jun 2023 06:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 02 Jun 2023 06:24 PM IST
सार
चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष संविधान की हत्या की बात करता है। संविधान तो सिर्फ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की बात करता है। लेकिन नीतीश कुमार ने लोगों को पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित, महादलित में बांट दिया है।
विज्ञापन
लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोजपा रामविलास सुप्रीमो चिराग पासवान शुक्रवार को खगड़िया पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मिथिलेश निशाद से मिलने चिराग पासवान बेलदौर पहुंचे। यहां उन्होंने नीतीश कुमार के द्वारा विपक्षी एकता के लिए किए जा रहे दौरे पर कहा कि नीतीश कुमार प्रदेश को एकजुट नहीं कर पाए, विपक्ष को क्या एकजुट करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशानिर्देश पर बिहार को धर्म और जातियों में बांटने का काम किया गया है।
विज्ञापन
'नीतीश कुमार ने लोगों को बांट दिया'
चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष संविधान की हत्या की बात करता है। संविधान तो सिर्फ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की बात करता है। लेकिन नीतीश कुमार ने लोगों को पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित, महादलित में बांट दिया है। यह संविधान की हत्या नहीं है तो क्या है। साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहारियों को अपने साथ नहीं रख पाए, वे विपक्ष को क्या एक कर पाएंगे।
विज्ञापन
लोजपा रामविलास प्रमुख ने कहा कि नीतीश कुमार की नीतियों की वजह से बिहारियों को पलायन करना पड़ रहा है। अगर यहां उद्योग होते, कारखाने होते तो बिहारी को देश-दुनिया के कोने-कोने में जाने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन इन सब के लिए नीतीश कुमार को फुरसत नहीं है।
विज्ञापन
दरअसल, चिराग पासवान बलुआही बस स्टैंड स्थित मिथिला आंख हॉस्पिटल का उद्घाटन करने भी गए थे। यहां उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाने के संकल्प के साथ वह निकले हैं। इसमें स्वास्थ्य सेवा महत्वपूर्ण है। विश्वास है कि यह अस्पताल स्वास्थ्य सेवा में एक महत्वपूर्ण योगदान देगा।
‘अब आंख के इलाज के लिए नहीं जाना होगा नेपाल’
मिथिला आंख हॉस्पिटल के डॉक्टर दीपांकर सिन्हा और डॉक्टर नवीन कुमार ने बताया कि लोगों को अब मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए पटना या नेपाल नहीं जाना होगा। अब खगड़िया में ही कम शुल्क में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी (आधुनिक तकनीक) की मदद से मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। समस्तीपुर स्थित ब्रांच ने इसमें कीर्तिमान हासिल किया है। बिहार नेत्र ज्योति अभियान में इसका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।