{"_id":"65b2085ec6ff147fcd07b264","slug":"children-going-to-school-in-sitamarhi-student-has-died-due-to-cold-in-muzaffarpur-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरे डीएम नहीं दे रहे छुट्टी: सीतामढ़ी में भी बच्चे जा रहे स्कूल, मुजफ्फरपुर में ठंड से छात्र की मौत हो चुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डरे डीएम नहीं दे रहे छुट्टी: सीतामढ़ी में भी बच्चे जा रहे स्कूल, मुजफ्फरपुर में ठंड से छात्र की मौत हो चुकी
Thu, 25 Jan 2024 12:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:52 PM IST
सार
बिहार के सीतामढ़ी जिले में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस है। उसके बावजूद भी बच्चे स्कूल जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्कूल जा रहे छोटे बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी में कोल्ड डे का सितम जारी है। बावजूद छोटे-छोटे बच्चे स्कूलों में जाने पर विवश हैं। जिले में 17 दिनों से लगातार ठंड पड़ रही है। ऐसे में 10 दिनों से लगातार कोल्ड डे चल रहा है।
विज्ञापन
वहीं, मौसम विभाग के द्वारा आगामी 30 जनवरी तक कोल्ड डे को लेकर हाई अलर्ट जारी की गई है। इतनी ठंड के बावजूद जिला प्रशासन सजग नहीं दिख रहा है और स्कूली बच्चों के प्रति लापरवाह बना हुआ है। जिले का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन बना है लापरवाह
मुजफ्फरपुर के राघव मझौली गांव स्थित स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र की ठंड लगने से मौत हो गई है। जिला प्रशासन के द्वारा न तो स्कूलों में ठंड से बचने के लिए किसी तरह का इंतजाम किया गया है न ही स्कूल परिसर में अलाव की व्यवस्था है। बावजूद स्कूली बच्चे ठंड में स्कूल आवागमन कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले 20 जनवरी तक स्कूलों को बंद किया गया था, लेकिन ठंड कम होने का नाम नहीं ले रहा है, लगातार ठंड बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
पूरे दिन नहीं निकल रही धूप
इधर, ठंड से लोगों के जनजीवन पर काफी असर पड़ रहा है। कछुआ हवा के कारण लगातार कनकनी बनी हुई है। लोग अपने-अपने घर में ही दुबके हुए हैं। सड़क पर एक दो की संख्या में गाड़ी ही चल रहा है। बुधवार को भी पूरे दिन धूप नहीं निकली। बुधवार को पूरा दिन ठंड का अहसास होते रहा और गुरुवार 11 बजे तक धूप के दर्शन नहीं हुए हैं। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।