फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Child stabbed to death by neighbor in Nalanda

Bihar: चाकू से गोद कर बच्चे की हत्या, परिजन रंजिश से कर रहे इनकार; नाली विवाद में हत्या की वजह बता रही पुलिस

Wed, 12 Jul 2023 01:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Jul 2023 01:32 PM IST
सार

Bihar Crime News: सिलाव थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि नाली में पानी गिराने को लेकर विवाद हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Child stabbed to death by neighbor in Nalanda
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में बुधवार की सुबह पड़ोसी ने एक बच्चे की निर्मम हत्या कर दी। मामला सिलाव थाना क्षेत्र के कड़ाह मोहल्ले का है। मृतक मोहम्मद सराज का बेटा मोहम्मद शफीक (9) है।

विज्ञापन


मोहम्मद शफीक के मौसा ने बताया कि बच्चा घर के बाहर जैसे ही खेलने के लिए निकला, तभी पड़ोसी मोहम्मद फिरोज ने चाकुओं से गोद उसे जख्मी कर दिया। आरोपी ने शरीर में आधा दर्जन से अधिक वार चाकू गोद लहूलुहान कर दिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल परिजन किसी भी पुरानी रंजिश से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


मोहम्मद शफीक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और वह चौथी क्लास में पढ़ता था। आरोपी कतरीसराय प्रखंड में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग रहा था। लेकिन मोहल्ले वालों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और पुलिस को हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलाव थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि नाली में पानी गिराने को लेकर विवाद हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed