फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Child marriage in Bihar News: After husband death, thrice abortion on love you request in love affair bihar

Bihar : बाल विवाह में दो बच्चे जने, फिर पति को खोया; 10 साल में तीन गर्भपात, चौथा पेट में...प्रेमी अब भाग रहा

Wed, 06 Dec 2023 04:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 06 Dec 2023 04:45 PM IST
सार

Love Affair : 29 साल की महिला पेट में बच्चा लिए पुलिस-प्रशासन के दफ्तरों का चक्कर लगा रही है। बाल विवाह के बाद जवान होने से पहले दो बच्चों की मां बनी ही थी कि पति की मौत हो गई। फिर दूसरे ने झांसे में लिया और 10 साल में तीन गर्भपात करा चुका है।

विज्ञापन
Child marriage in Bihar News: After husband death, thrice abortion on love you request in love affair bihar
love affair

विस्तार

वह जवान होने से पहले दो बच्चों की मां बन चुकी थी, क्योंकि बाल विवाह हुआ था। सड़क पर पति की मौत के बाद बच्चों के साथ वह भी सड़क पर आ गई। तब मायके की शरण ली। वहां दूसरी शादी नहीं कराई गई। बाल विधवा पर एक युवक ने नजर डाली और शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। करीब 10 साल के इस रिश्ते में तीन बार उसके पेट में बच्चा आया, लेकिन यह प्रेमी अपने बड़े भाई की शादी तक रुकने की बात कहकर बरगलाता रहा। तीनों बार गर्भपात करा दिया। अब यह चौथा पेट में है। प्रेमी का झांसा अब धमकी में बदल चुका है। ऐसे में 29 साल की महिला थाना-पुलिस और प्रशासन के अफसरों तक फरियाद लगा रही है कि इंसाफ दिलाया जाए।

विज्ञापन

घटना बेतिया जिले के एक गांव की है। महिला ने 28 वर्षीय महिला ने शिकारपुर थाने में मामला दर्ज कराया, जिसमें नरकटियागंज नगर की पुरानी बाजार वार्ड संख्या 10 निवासी अविनाश गुप्ता सहित उसके परिजनों अजितेश राज गुप्ता, सुरेश गुप्ता समेत 6 लोगों को आरोपित किया है।
विज्ञापन


पति की मौत के बाद युवक के प्रेम जाल में फंसी 
पीड़िता ने पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया है कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। 11 वर्ष पहले उसका पति की सड़क हादसे में मौत गई, जिसके बाद वह अपने दोनों बच्चों के साथ मायके अपने घर में रह रही थी। पति के मरने के बाद उसकी जान पहचान अविनाश गुप्ता से हुई। अविनाश गुप्ता ने उसे शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ लगातार 10 वर्षों तक यौन शोषण करता रहा। पीड़िता जब  भी उससे शादी करने की बात कहती तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर टालमटोल कर देता था। इसी बीच वह तीन बार गर्भवती हुई और अविनाश उसका गर्भपात कराता रहा। इस तरह 10 साल गुजर गए। जब वह चौथी बार गर्भवती हुई तो अविनाश एक बार फिर उसे गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा लेकिन पीड़िता ने गर्भपात कराने से इंकार कर दिया। अब उसके पेट में पल रहे बच्चे को लेकर वह दर-दर भटक रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed