फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chief Minister nitish kumar inaugurated samudaik bhawan of his former parliamentary constituency Barh

बिहार: मुख्यमंत्री ने अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र बाढ़ के लोगों को दी सौगात, पुराने दिनों की याद कर भावुक हुए नीतीश कुमार

Sun, 18 Jul 2021 09:49 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 18 Jul 2021 09:49 AM IST
सार

अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र बाढ़ के लोगों को सौगात देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भावुक हो गए। पुराने दिनों को याद करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि यहां के लोगों से मिलने और समस्याएं दूर करने के लिए एक दिन में 12 किलोमीटर पैदल चलते थे। 

विज्ञापन
Chief Minister nitish kumar inaugurated samudaik bhawan of his former parliamentary constituency Barh
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र बाढ़ में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत डाकबंगला परिसर में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि सभी को पता है कि बाढ़ से हमारा विशेष लगाव है। यहां के लोगों से मिलने और समस्याएं दूर करने के लिए एक दिन में 12 किलोमीटर पैदल चलते थे। सामुदायिक भवन का वर्चुअल उद्धाटान करते हुए नीतीश कुमार भावुक भी हो गए। उन्होंने कहा कि हम बाढ़ से 5 बार सांसद रहे हैं, लेकिन परिसीमन के कारण बाढ़ संसदीय क्षेत्र कट जाने से काफी दुखी हूं। यहां की जनता का हमारे ऊपर विशेष प्यार और स्नेह है।

विज्ञापन


सामुदायिक भवन के निर्माण से लोगों को मिलेगी सुविधा
नीतीश कुमार ने कहा कि हमने डाकबंगला परिसर का निरीक्षण किया था और उसी समय निर्णय किया था कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत यहां सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। आज इस नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन हो गया। सामुदायिक भवन के निर्माण होने से यहां के लोगों को काफी सुविधा होगी।  यहां सांस्कृतिक, वैवाहिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत होगी। साथ ही लोग रात्रि विश्राम भी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसी परिसर में बहुद्देशीय सभागार भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन


आने वाले समय में क्षेत्र में होंगे और विकास कार्य- नीतीश कुमार
 नीतीश कुमार ने कहा कि यहां से पहली बार सांसद रहते हुए हम केंद्र में राज्य मंत्री बने। बाद में अटल जी की सरकार में केंद्रीय मंत्री बने। केंद्र में मंत्री रहते हुए हम इस क्षेत्र में घूमते थे। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में पुल-पुलियों और सड़कों का निर्माण कराया गया है। बाढ़ में भी कई सड़कों और पुलों का निर्माण किया गया है। अब लोगों को पैदल चलना नहीं पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरनौत से विधायक रहते हुए हमने टाल क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की शुरुआत कराई थी। बाद में हमलोगों ने टाल क्षेत्र के विकास को लेकर कई योजनाएं बनाई, जिस पर काम चल रहा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ में विकास के कई कार्य किए गए हैं। कोरोना खत्म होने पर हम फिर से क्षेत्र में आएंगे और जो भी विकास कार्य हुए हैं उनका निरीक्षण करेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने बाढ़ में शुरू से कई कार्य किए हैं। पहले स्थिति और अब की स्थिति में काफी बदलाव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed