फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Chhath Mahaparva 2023: Morning Arghya offered to Lord Bhaskar, Chhath Puja, Bihar, Patna

Chhath Puja : लाखों श्रद्धालुओं ने दिया उदीयमान सूर्य को अर्घ्य, पटना समेत पूरे बिहार के घाटों पर उमड़ी भीड़

Mon, 20 Nov 2023 09:28 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 20 Nov 2023 09:28 AM IST
सार

पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया, बेगूसराय, खगड़िया समेत सभी 38 जिलों के छठ घाटों पर अहले सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
Chhath Mahaparva 2023: Morning Arghya offered to Lord Bhaskar, Chhath Puja, Bihar, Patna
भगवान भास्कर को अर्घ्य देते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोक आस्था का महापर्व छठ आज संपन्न हो गया। चार दिवसीय महापर्व के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त हुआ। इधर, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, पूर्णिया, बेगूसराय, खगड़िया समेत सभी 38 जिलों के छठ घाटों पर अहले सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

Chhath Mahaparva 2023: Morning Arghya offered to Lord Bhaskar, Chhath Puja, Bihar, Patna
उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
अहले सुबह कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। इधर, भगवान भास्कर के इंतजार में करीब चार बजे से व्रती जल में खड़ी दिखीं। फल और प्रसाद से भरा दउरा-सूप लेकर भगवान भास्कर की उपासना की। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने छठ का प्रसाद खाया और व्रत खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chhath Mahaparva 2023: Morning Arghya offered to Lord Bhaskar, Chhath Puja, Bihar, Patna
छठ घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
इधर, पटना समेत पूरे बिहार में छठ घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। छठी मैय्या के जयकारे से पूरा घाट गूंज रहा था। छठ घाट पर जिला प्रशासन की ओर से सारी तैयारी पहले ही पूरी कर ली गई है। पटना में भी छठ के लिए 100 से अधिक घाट तैयार किए गए हैं। इनमें कलेक्ट्रेट घाट, महेंद्रु घाट, दीघा घाट, गाय घाट पर काफी भीड़ उमड़ी।
 
विज्ञापन

Chhath Mahaparva 2023: Morning Arghya offered to Lord Bhaskar, Chhath Puja, Bihar, Patna
भगवान भास्कर की पूजा करतीं व्रती। - फोटो : अमर उजाला
पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि पटना में छठ घाट पर सुरक्षा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी जगह पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर ली गई है। कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। सभी घाटों पर वॉच टावर भी लगाए गए हैं। सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जा रही है। लोगों से अपील है कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी समस्या के लिए पुलिस से संपर्क करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed