{"_id":"65254920a9b21fb4d608ecf7","slug":"changes-in-operation-of-some-trains-due-to-ni-work-at-wazirganj-station-in-danapur-division-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! वजीरगंज स्टेशन पर एनआई कार्य को लेकर कुछ ट्रेनों के परिचालन में हुआ बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! वजीरगंज स्टेशन पर एनआई कार्य को लेकर कुछ ट्रेनों के परिचालन में हुआ बदलाव
Tue, 10 Oct 2023 06:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 10 Oct 2023 06:22 PM IST
सार
Bihar Train News: दानापुर मंडल के वजीरगंज स्टेशन पर एनआई कार्य किया जा रहा है। इस वजह से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
ट्रेनों के परिचालन में हुआ बदलाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के दानापुर मंडल के कियूल-गया रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में वजीरगंज स्टेशन पर एनआई कार्य किया जा रहा है। इस वजह से कई ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन किया गया है, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है।
विज्ञापन
रद्द ट्रेनें-
1. गाड़ी सं. 03393 कियूल-गया पैसेंजर स्पेशल 14 और 15 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
2. गाड़ी सं. 03390 गया-कियूल पैसेंजर स्पेशल 14 और 15 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
पुनर्निधारित कर चलाई जाने वाली ट्रेनें-
1. 15 अक्टूबर तक जमालपुर से खुलने वाली गाड़ी सं. 03615 जमालपुर-गया पैसेंजर स्पेशल जमालपुर से 60 मिनट पुनर्निधारित समय से खुलेगी।
नियंत्रित कर चलाई जाने वाली ट्रेनें-
1. 13 अक्टूबर तक गया से खुलने वाली गाड़ी सं. 13024 गया-हावड़ा एक्सप्रेस गया और नवादा के बीच 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
2. 13 अक्टूबर तक गया से खुलने वाली गाड़ी सं. 03390 गया-कियूल पैसेंजर स्पेशल गया और नवादा के बीच 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।