फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Car collided with under-construction temple in Siwan: One killed in collision with procession vehicle

सीवान में निर्माणाधीन मंदिर से टकराई गाड़ी: बारात वाहन की टक्कर से एक की मौत

Sat, 26 Nov 2022 04:39 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: न्यूज डेस्क Updated Sat, 26 Nov 2022 04:39 PM IST
सार

सीवान में एक निर्माणाधीन मंदिर से आकर तेज रफ्तार गाड़ी टकरा गई। दरौधा थाना क्षेत्र के मदारीचौक गांव के पास हुए इस हादसे के कारण उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन
Car collided with under-construction temple in Siwan: One killed in collision with procession vehicle
मंदिर से टकराने के बाद गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुछ दिन पहले एक आयोजन में ट्रक घुसने की खबर आई थी और अब सीवान में एक निर्माणाधीन मंदिर से आकर तेज रफ्तार गाड़ी टकरा गई। दरौधा थाना क्षेत्र के मदारीचौक गांव के पास हुए इस हादसे के कारण उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


वाहन पर सवार लोग भी घायल, मगर भागे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, BR 29H 3312 नंबर की गाड़ी पर सवार लोग मदारी चौक से एक बरात से वापस लौट रहे थे, तभी दरौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर कॉलेज के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी ने निर्माणाधीन मंदिर में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मंदिर की दीवार ढह गई और गाड़ी पर बैठे लोग भी बुरी तरह घायल हो गए। मंदिर के पास टहल रहा एक आदमी गाड़ी की टक्कर से बुरी तरह घायल हो गया। लोग अस्पताल ले जाते, इससे पहले उस आदमी की मौत हो गई। मृतक की पहचान कमसड़ा गांव निवासी सुभाष महतो के रूप में की गई। दरौंदा पुलिस ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन में सवार लोग गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस गाड़ी नंबर से मालिक और चालक का पता लगा रही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed