फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   cannot trust pm sonia to bring stringent lokpal bill says anna

सोनिया और प्रधानमंत्री पर विश्वास नहीं: अन्ना

Thu, 31 Jan 2013 07:45 PM IST
पटना/एजेंसी
पटना/एजेंसी Updated Thu, 31 Jan 2013 07:45 PM IST
विज्ञापन
cannot trust pm sonia to bring stringent lokpal bill says anna

देश से भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने को लेकर यूपीए सरकार की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि मजबूत लोकपाल बिल लाने में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर विश्वास नहीं कर सकते।

विज्ञापन


हजारे ने कहा, ‘पीएम और सोनिया गांधी दोनों ही इस बात को लेकर विश्वास नहीं किया जा सकता कि वह भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए मजबूत लोकपाल बिल लाएंगे। अगर वह सच में ही इतने प्रतिबद्ध होते, तो पिछले दो साल में इस मुद्दे पर कुछ मजबूत फैसले लिए जाते।’
विज्ञापन


कैबिनेट द्वारा पास किए गए लोकपाल बिल को एक स्वांग बताते हुए अन्ना ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष को जवाबी पत्र लिखते हुए पूछा था कि क्या प्रस्तावित बिल मजबूत है या नहीं और सीबीआई व सीवीसी जैसी संस्थाओं को सरकार के नियंत्रण से अलग रखा गया है या नहीं। मगर उन्होंने इस पत्र का कोई जवाब नहीं दिया। अन्ना ने कहा कि सरकार लोगों को बेवकूफ बनाने में लगी हुई है। अगर सरकार कमजोर लोकपाल बिल लाने का प्रयास करेगी, तो हम उनके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना में ‘जनतंत्र मोर्चा’ आयोजित करने वाले अन्ना ने कहा कि सिस्टम को बदलने के लिए देश भर में भ्रमण करेंगे। वह आंध्र प्रदेश और कर्नाटक समेत चार राज्यों में आम सभाओं का आयोजन करेंगे। पिछले कुछ समय में मुंबई में बिहारियों पर हुए हमलों के बारे में उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं की निंदा करनी चाहिए और उन्होंने कभी भी बिहारी-विरोधी अभियान को समर्थन नहीं दिया।

मोदी की क्षमता पर उठाए सवाल
अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी भ्रष्टाचार को खत्म करने के मामले में गंभीर नहीं हैं। उन्होंने अपने राज्य में कठोर लोकायुक्त कानून भी नहीं बनाया है।

अन्ना ने कहा, ‘मैं मोदी से सवाल पूछना चाहता हूं कि आखिर क्यों वह आज तक गुजरात को भ्रष्टाचार मुक्त नहीं बना सके हैं? क्यों वह कठोर लोकायुक्त बिल नहीं लाए? गुजरात के बारे में भ्रष्टाचार की इतनी सारी क्यों शिकायतें आ रही हैं? इसका मतलब है कि मोदी को भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करने की इच्छा नहीं है।’


संभावित पीएम के बारे में अन्ना ने कहा कि कोई भी प्रधानमंत्री बन सकता है, इससे क्या फर्क पड़ जाएगा? इस देश ने पिछले 65 वर्षों में बहुत से पीएम देखे हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed