{"_id":"6458e270f94d40d57b0ee59d","slug":"bus-carrying-firecrackers-in-muzaffarpur-burnt-to-ashes-after-coming-under-the-grip-of-high-tension-wire-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर में पटाखे लेकर जा रही बस हाईटेंशन तार की चपेट में आई, आतिशबाजी के बाद जलकर हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर में पटाखे लेकर जा रही बस हाईटेंशन तार की चपेट में आई, आतिशबाजी के बाद जलकर हुई राख
Mon, 08 May 2023 05:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 08 May 2023 05:22 PM IST
सार
फायर ब्रिगेड के अधिकारी बिनय प्रसाद सिंह ने बताया कि बस में आग लगी थी, जांच की गई है। जांच में पता चला है कि 52 सीटर बस के ऊपर पटाखे रखे थे। धर्मकांटा के पास बस के ऊपर रखे पटाखे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। उसकी वजह से आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
आतिशबाजी के साथ जलती बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के धर्मकांटा में सोमवार को एक यात्री बस के छत पर रखे पटाखे फटने लगे। उसके बाद पूरी बस में आग लग गई। इस दौरान बस में बैठे यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। चालक भी मौके से फरार हो गया। बस के भीतर 20 से 25 लोग सवार थे। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार, बस पटना से दरभंगा जा रही थी। दरभंगा के एक यात्री ने कुछ पटाखे बस के ऊपर रखे थे। अहियापुर धर्मकांटा के पास उससे हाईटेंशन तार सट गया। उसके बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। लोग जान बचाकर भागने लगे। स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए। लोगों ने मामले की जानकारी अहियापुर पुलिस और अग्निशमन की टीम को दी। सूचना पर अग्निशमन की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इनमें दो बड़ी और एक छोटी गाड़ी शामिल थी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, इस घटना में यात्रियों का कुछ सामान भी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड के अधिकारी बिनय प्रसाद सिंह ने बताया कि बस में आग लगी थी, जांच की गई है। जांच में पता चला है कि बस 52 सीटर थी। उसके ऊपर पटाखे रखे थे। धर्मकांटा के पास बस के ऊपर रखे पटाखे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। उसकी वजह से आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन