फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Burning Train : Fire in goods train engine down track disrupted bihar news patna news

Bihar News : मालगाड़ी के इंजन में लगी आग, डाउन ट्रैक बाधित; परिचालन एक घंटे तक रहा प्रभावित

Wed, 02 Oct 2024 07:47 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 02 Oct 2024 07:47 AM IST
सार

Bihar : पटना में मालगाड़ी में आग लग गई। आग लगते देख इंजन चालक ने ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को स्टेशन पर रोक दिया। इंजन से आग निकलते देख स्टेशन पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी सहित मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Burning Train : Fire in goods train engine down track disrupted bihar news patna news
खुसरूपुर स्टेशन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। आननफानन में ट्रेन को खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए  आग पर काबू पाया गया। स दौरान एक घंटे तक डाउन लाइन पर रेल परिचालन बाधित रही। स्थिति नियंत्रण में आने पर मालगाड़ी को रवाना किया गया।

विज्ञापन


एक घंटे तक बाधित रही मोकामा रूट की ट्रेन 
घटना के संबंध में रेलवे कर्मियों का कहना है कि माल गाड़ी में चिंगारी निकलते ही आग लग गई। आग लगते देख इंजन चालक ने ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को स्टेशन पर रोक दिया। इंजन से आग निकलते देख स्टेशन पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी सहित मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। तमाम लोग पानी से भरी बाल्टियां लेकर इंजन के पास पहुंच गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। लोगों ने शिकायत कि इस दौरान स्टेशन मास्टर लापरवाही बरतते  देखे। हालांकि आरपीएफ और जीआरपी की तत्परता से आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। स्थिति नियंत्रित होने पर मोकामा की ओर जाने वाली ट्रेनों के लिए ट्रैक खोला गया। मेन डाउन लाइन पर मालगाड़ी खड़ी होने की वजह से ट्रेनों को रेलवे स्टेशन स्थित डाउन ट्रैक की लूप लाइन से गुजारा गया। इस दौरान डाउन दुरंतो 22214, साउथ बिहार एक्सप्रेस 13288 सहित देर तक यहां रुकी रही। डाउन की विभिन्न ट्रेनों को जहां-तहां स्टेशनों पर रोक दिया गया। घटना के कारण कई ट्रेनें विलंबित हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed