फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bullies tied hands and feet of young man and beat him in Begusarai; Police took victim into custody

Bihar News: दबंगों ने युवक के हाथ-पैर बांधकर की पिटाई; पुलिस ने पीड़ित को हिरासत में लेकर बचाई जान

Mon, 24 Jul 2023 12:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 24 Jul 2023 12:56 PM IST
सार

बेगूसराय जिले से एक युवक को बांधकर पीटे जाने का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि युवक सुबह के तीन बजे एक लड़की के घर से निकल रहा था। इसलिए दबंगों ने उसे पकड़कर बांधा फिर पीट दिया। वहीं, पीड़ित का इससे बिल्कुल अलग बयान दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bullies tied hands and feet of young man and beat him in Begusarai; Police took victim into custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय से एक युवक को बांधकर पीटे जाने का वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में पिट रहे शख्स की पहचान कुंभी गांव के निवासी मुकद्दर कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लोगों ने मुकद्दर कुमार को तकरीबन तीन बजे सुबह एक लड़की के घर से निकलते हुए पकड़ा था। वहीं, मुकद्दर कुमार के अनुसार, वह सिपाही बहाली की तैयारी करने के लिए सुबह दौड़ लगाने गया था। उसी वक्त गांव के ही कमल सहनी नामक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया। मुकद्दर कुमार ने बताया कि कमल झूठा आरोप लगाकर उसके हाथ-पैर बांधकर घंटों पिटाई करता रहा।
विज्ञापन


घटना के वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब


वायरल वीडियो के मुताबिक, घटनास्थल पर दर्जनों लोग जमा हैं। वहां मुकद्दर कुमार को हाथ-पैर बांधकर जमीन पर लिटा दिया गया है। उसके बाद उसकी पिटाई की जा रही है। हालांकि इस मामले में वक्त पर पुलिस के पहुंच जाने की वजह से मुकद्दर कुमार की जान बच गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुकद्दर कुमार ने बताया कि उस पर केस हो जाने की वजह से वह जेल चला गया। उसने बताया कि उसके जेल से निकलने से पहले ही कमल सहनी और उसके दबंग साथी मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।


फिलहाल मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने हर बिंदु से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि दोषी कौन है। लेकिन जिस तरह की तस्वीरें सामने आ रही हैं। उससे इतना स्पष्ट है कि अगर मुकद्दर कुमार प्रेम प्रसंग में अपनी प्रेमिका के घर गया तब भी लोगों ने कानून हाथ में लेकर तालिबानी घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed