फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BSEB Result : Matriculation exam result will be declared bihar board result bihar news

BSEB Result : कल निकलेगा मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे देखें अपना परीक्षाफल

Fri, 28 Mar 2025 08:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 28 Mar 2025 08:12 PM IST
सार

Bihar : इंटर की परीक्षा के बाद अब मैट्रिक की परीक्षा का परीक्षाफल प्रकाशित होने की तिथि की घोषणा कर दी गई है। शनिवार को परीक्षाफल प्रकाशित किया जायेगा। 

विज्ञापन
BSEB Result : Matriculation exam result will be declared bihar board result bihar news
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

इंटर परीक्षा का परीक्षाफल मंगलवार को प्रकाशित किया गया था। इंटर के बाद मैट्रिक परीक्षा के परिणाम आने का इंतजार कियां जा रहा था। बिहार बोर्ड ने उस तारीख की घोषणा कर दी है। मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट कल यानी शनिवार को प्रकाशित किया जायेगा। इस बात की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को दोपहर 12:00 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल जारी किया जायेगा। इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बिहार के अपर मुख्य सचिव एस० सिद्धार्थ भी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar: कोसी-मेची प्रोजेक्ट को आखिर कितनी बार स्वीकृति? जमीन पर काम नहीं, बिहार चुनाव से पहले फिर वही खबर आई
विज्ञापन


यहां ऐसे देखें अपना रिजल्ट 
 
बोर्ड ने पिछले वर्ष 12वीं का रिजल्ट जारी होने के 7 दिनों बाद 10वीं का परिणाम घोषित किया था, लेकिन इस वर्ष मैट्रिक का परिणाम इंटर रिजल्ट के टेन दिन बाद ही प्रकाशित करने की शोषण कर दी है। इस तरह बिहार बोर्ड प्रत्येक वर्ष खुद अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते जा रहा है। पूरे भारत में सबसे पहले रिजल्ट प्रकाशित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से सबसे पहले अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए छात्र पंजीकरण कर सकते हैं, जिससे उन्हें रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा अपडेट और नोटिफिकेशन मिलती रहेगी। इससे वे बिना किसी देरी के सबसे पहले अपना परिणाम देख पाएंगे। इसके अलावे आप मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2025 का परीक्षाफल वेबसाईट https://www.matricresult2025.com एवं https://www.matricbiharboard.com पर भी देख सकते हैं।


दो दिन हुआ था मैरिट वेरिफिकेशन
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दो शिफ्टों में संपन्न हुई थी। परीक्षा की शुरुआत भाषा से हुई थी, जिसके बाद अन्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित की गईं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए राज्यभर में कई परीक्षा केंद्र स्थापित किए थे। दो दिन बुधवार और गुरुवार को मेधावी छात्र-छात्राओं का मैरिट वेरिफिकेशन किया गया था। और अब कल परीक्षा के परिणाम की घोषणा की  जाएगी। 




                                       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed