{"_id":"679dbc5557be5661ef0d2255","slug":"bseb-exam-intermediate-candidates-created-ruckus-in-gaya-not-given-entry-after-arriving-late-police-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSEB Exam: गया में इंटर परीक्षार्थियों ने किया बवाल, लेट से पहुंचने पर नहीं मिली एंट्री; समझाने पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BSEB Exam: गया में इंटर परीक्षार्थियों ने किया बवाल, लेट से पहुंचने पर नहीं मिली एंट्री; समझाने पहुंची पुलिस
Sat, 01 Feb 2025 11:46 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:46 AM IST
सार
छात्राओं को रोते देख अभिभावक भी भावुक हो गए और परीक्षा केन्द्र के बाहर जमकर हंगामा करने लगे। हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों और अभिभावकों ने गेट तोड़ने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
गेट पर प्रदर्शन करते परीक्षार्थी और अभिभावक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज से बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन प्रथम पाली में बायोलॉजी और फिलॉस्फी विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है। गया जिले में परीक्षा को लेकर 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं और यहां 9 बजे तक परीक्षार्थियों का प्रवेश करा लिया गया है। हालांकि 9 बजे सुबह की परीक्षा केंद्र के गेट बंद हो गया था। गया शहर के रमना रोड स्थित कन्या उच्च विद्यालय में बने आदर्श परीक्षा केन्द्र गया के बाहर आठ परीक्षार्थी को विलंब से पहुंचने के कारण प्रवेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
अभिभावकों ने किया हंगामा
वहीं रमना रोड में स्थित आदर्श परीक्षा केन्द्र पर परीक्षार्थियों को लेट पहुंचने के कारण आठ परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं करने देने के बाद, जहां परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र के गेट पर रो-रो कर बुरा हाल है। छात्राओं को रोते देख अभिभावक भी भावुक हो गए और परीक्षा केन्द्र के बाहर जम कर हंगामा करने लगे। हंगामा कर रहे परीक्षार्थी और अभिभावक गेट को पिटने लगे। उस दौरान लोगों ने गेट तोड़ने का भी प्रयास किया। हालांकि उक्त घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में पुलिस अधिकारी दलबल के साथ पहुंचे। कुछ देर तक पुलिस अधिकारियों को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
आठ छात्राएं नहीं दे पाईं परीक्षा
हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि मात्र दो मिनट ही लेट हुआ था। हमलोगों के सामने परीक्षा केन्द्र के अंदर शिक्षिका और पुलिस वाले गए। आखिर इन लोगों को परीक्षा केंद्र में क्यों प्रवेश करने दिया गया। फिलहाल पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर परीक्षा केन्द्र के बाहर से हटाया गया। हालांकि परीक्षा के पहले दिन आठ छात्राएं परीक्षा नहीं दे पायी।
विज्ञापन