फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BSEB Exam: Bihar Board Inter Exam from today; 12.92 lakh students included: Time Table, Schedule, Bihar News

BSEB Exam: आज से बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा; 12.92 लाख स्टूडेंट्स शामिल, गडबड़ी करने वालों पर होगा केस

Sat, 01 Feb 2025 09:23 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 01 Feb 2025 09:23 AM IST
सार

Bihar News: बिहार बोर्ड के अनुसार, इस बार परीक्षा में 12,90,213 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र हैं। यह परीक्षा 15 फरवरी 2025 तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक होगी।

विज्ञापन
BSEB Exam: Bihar Board Inter Exam from today; 12.92 lakh students included: Time Table, Schedule, Bihar News
परीक्षा केंद्र पर पहुंची इंटर परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज से इंटरमीडिएट की परीक्षा ले रही है। पटना समेत सभी जिलों में 1677 परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं। सभी परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी पहुंच चुके हैं। कई केंद्रों पर बच्चों को तिलक लगाकर शिक्षकों ने स्वागत किया। बिहार बोर्ड की ओर से परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए कई तरह दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए थे। परीक्षा केंद्र के अंदर पर हॉल टिकट, कलम और पानी के बोतल के अलावा कुछ भी ले जाने की इजाजत नहीं है। बिहार बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि दीवर फांदकर केंद्र में घुसने वालों पर फौरन प्राथमिकी दर्ज करवाई है। शनिवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:45 बजे बायोलॉजी (साइंस) और फिलॉस्फी (आर्ट्स) की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में में इकोनॉमिक्स (आर्ट्स-कॉमर्स) की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम सवा बजे तक होगी।

विज्ञापन

 

BSEB Exam: Bihar Board Inter Exam from today; 12.92 lakh students included: Time Table, Schedule, Bihar News
गड़बड़ी रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
दो पाली में होगी परीक्षा
बिहार बोर्ड के अनुसार, इस बार परीक्षा में 12,90,213 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 6,41,847 छात्राएं और 6,50,466 छात्र हैं। यह परीक्षा 15 फरवरी 2025 तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले यानी सुबह 8:30 बजे  से उनका प्रवेश करना शुरू हो जायेगा, जबकि नौ बजे परीक्षा केंद्र का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया जायेगा। नौ बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी। वहीं दूसरी पाली  की परीक्षा दो बजे दोपहर से शुरू होगी इसके लिए बच्चों को एक बजे तक परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करना शुरू हो जायेगा और डेढ़ बजे परीक्षा केंद्र का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया जायेगा। बिहार बोर्ड के निर्देशों के अनुसार डेढ़ बजे के बाद से परीक्षार्थियों का प्रवेश बंद हो जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed