फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BSEB Exam: Bihar Board gave awards to top 10 students successful in Matric-Inter, received cash and laptop up

BSEB Exam: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक-इंटर में सफल इन छात्रों को दिया अवार्ड, एक लाख तक कैश और लैपटॉप मिले

Wed, 04 Dec 2024 12:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 04 Dec 2024 12:05 PM IST
सार

बिहार बोर्ड की ओर से कहा गया कि मैट्रिक में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले 51 विद्यार्थी थे। इंटर के तीनों संकाय (वाणिज्य, कला एवं विज्ञान) में प्रथम पांच स्थान प्राप्त किए हुए 24 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
BSEB Exam: Bihar Board gave awards to top 10 students successful in Matric-Inter, received cash and laptop up
मैट्रिक और इंटर के टॉपर्स को मिला सम्मान। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में टॉप करने वालों को अवार्ड दिया गया है। बिहार बोर्ड ने टॉप 10 छात्रों को 10 हजार रुपये लेकर एक लाख रुपये तक कैश दिए। साथ ही एक लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र और मेडल भी प्रदान किया। मेधा दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग के मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने इन बच्चों को पुरस्कार दिया। साथ ही इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 के उत्कृष्ट संचालन में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले भोजपुर, पूर्वी चम्पारण, दरभंगा, गया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, पूर्णिया और वैशाली के जिला पदाधिकारियों एवं जिला शिक्षा पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

 
कैश के अलावा लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र और मेडल भी मिले
बिहार बोर्ड की ओर से कहा गया कि मैट्रिक में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले 51 विद्यार्थी थे। इटर के तीनों सकाय (वाणिज्य, कला एवं विज्ञान) में प्रथम पांच स्थान प्राप्त किए हुए 24 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। समिति द्वारा मैट्रिक एवं इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त किए हुए विद्यार्थी को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त किए हुए विद्यार्थी को 75 हजार रूपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त किए हुए विद्यार्थी को 50 हजार रुपये प्रदान किया गया। मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2024 में चतुर्थ स्थान से दशम तक स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये तथा इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2024 में चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त किये हुए विद्यार्थी को 15 हजार रुपये दिया गया। साथ ही मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के सभी पुरस्कृत विद्यार्थियों को एक-एक लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र तथा मेडल प्रदान किया गया।
विज्ञापन

 

BSEB Exam: Bihar Board gave awards to top 10 students successful in Matric-Inter, received cash and laptop up
टॉपर को सम्मानित करते मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर। - फोटो : सोशल मीडिया।
मंत्री बोले- टॉपर अपनी प्रतिमा को आगे भी कायम रखेंगे
मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि पुरस्कृत सभी विद्यार्थियों, उनके शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए आज गर्व का दिन है। सभी टॉपर विद्यार्थी अपनी प्रतिमा को आगे भी कायम रखेंगे। मंत्री ने इस अवसर पर बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किये गये कार्यों की विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही उन्होंने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में किये गये गुणात्मक सुधारों के लिए समिति को बधाई दिया। 

 

BSEB Exam: Bihar Board gave awards to top 10 students successful in Matric-Inter, received cash and laptop up
टॉपर को सम्मानित करते मंत्री सुनील कुमार और बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर। - फोटो : सोशल मीडिया।

कठिन परिश्रम एवं प्रतिमा के बल पर यह उपलब्धि मिली
वहीं बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि मेधा दिवस के अवसर पर इंटर एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2024 के मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत कठिन परिश्रम एवं प्रतिमा के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। अध्यक्ष ने कहा कि समिति में किये जा रहे गुणात्मक सुधारों के क्रम में विगत एक वर्ष में कई नये आयाम स्थापित्त किये गये हैं और ऐसे कई कार्य किये जा रहे हैं जिससे कि न सिर्फ राज्य की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में काफी अधिक गुणात्मक सुधार हुआ है। बल्कि आने वाले समय में परीक्षाओं के मद्देनजर ऐसे कई प्रयोग किये जा रहे है जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार की परीक्षाओं के लिए कीर्तिमान साबित होगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed